ताज़ा खबर
Other

सोने की कीमतों में मामूली सुधार, 130 रुपए की तेजी

Share

मुंबई। दुनिया भर की सरकारों के लिए कोरोना वायरस की टेस्टिंग बढ़ाने व सुरक्षा उपायों को लागू करने के साथ-साथ विनिर्माण और उत्पादन इकाइयों को फिर से शुरू करने का दबाव है। इस बीच, गोल्ड एमसीएक्स मार्केट में सोने की कीमतों में 130 रुपए की उछाल दर्ज की गई है। 5 अगस्त के लॉट की कीमत शुक्रवार को 0.26 फीसदी की उछाल के साथ 47480 ट्रेंड कर रही है, जबकि 30 जून के लिए गोल्ड गीनिया का रेट 0.23 फीसदी की उछाल के साथ 38232.00 रुपए पर है।

एंजल ब्रोकिंग लिमिटेड के नॉन-एग्री कमोडिटीज एंड करेंसीज के चीफ एनालिस्ट प्रथमेश माल्या ने बताया कि बुधवार को स्पॉट गोल्ड 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 1727 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर की दरों में काफी सुधार होने लगा, जिससे अन्य मुद्रा धारकों के लिए पीली धातु महंगी हो गई।
बैंक ऑफ जापान ने एक ट्रिलियन डॉलर मूल्य के स्टिमुलस और इनफ्यूजन पैकेजों की घोषणा की, जिसने सोने की कीमत में गिरावट को सीमित किया। स्पॉट सिल्वर की कीमतें 1.06 प्रतिशत बढ़कर 17.6 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुईं, एमसीएक्स पर कीमतें 0.22 प्रतिशत बढ़कर 0.8436 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुईं।


Share

Related posts

समाज और व्यक्तिगत अधिकारों के बीच संतुलन जरूरीः अदालत

samacharprahari

386 प्रोजेक्ट की मूल लागत में 4.7 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी

samacharprahari

भीमा कोरेगांव जांच आयोग को मिला 7वां विस्तार

Prem Chand

सरकारी बाबू अब दफ्तरों में फोन उठाने पर ‘हेलो’ के बजाय ‘वंदे मातरम’ कहेंगे

samacharprahari

गेट फांदकर जेपी सेंटर में घुसे अखिलेश

samacharprahari

कंगना रनौत को राष्ट्रद्रोह के आरोप में नोटिस जारी

Prem Chand