ताज़ा खबर
Top 10ताज़ा खबरभारतराज्य

भारत में एक दिन में 13,898 नए मामले, 369 लोगों की मौत

Share

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 13,898 मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 3,67,964 हो गई है। इस दौरान 369 मरीजों की मौत हुई है, जिससे मृतकों की संख्या 12,272 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल 1,61,384 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 1,94,565 लोग स्वस्थ हो गए हैं। करीब 52.95 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। महाराष्ट्र के लिए अच्छी खबर यह है कि यहां एक्टिव मरीजों की तुलना में स्वस्थ होनेवाले मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है।

महाराष्ट्र के लिए अच्छी खबर

महाराष्ट्र कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां 1 लाख 16 हजार 752 लोगों को संक्रमण हुआ है, जबकि 5,651 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में ही 61,587 लोगों में से 3244 मरीजों की मौत हो चुकी है। मुंबई के लिए अच्छी खबर यह है कि यहां रिकवर होनेवाले मरीजों की संख्या 31,338 हो गई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 26,997 है। ठाणे में कोरोना से 20,167 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 642 लोगों की मौत हुई है। पुणे में 13,250 लोगों में से 610 मरीजों की मौत हुई है। औरंगाबाद में अब तक 168 मरीज जान गंवा चुके हैं।

सातवें दिन 10 हजार से ज्यादा मरीज 

बता दें कि भारत में लगातार सातवें दिन कोरोना संक्रमण के 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 369 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 114 मरीज महाराष्ट्र से हैं, जबकि 67 मरीज दिल्ली, 48 मरीज तमिलनाडु, 27 मरीज गुजरात, 18 मरीज उत्तर प्रदेश, 12 मरीज हरियाणा, 11 मरीज पश्चिम बंगाल, आठ मरीज कर्नाटक, छह-छह मरीज पंजाब और मध्य प्रदेश, पांच मरीज राजस्थान, तीन मरीज बिहार, दो-दो मरीज जम्मू कश्मीर और आंध्र प्रदेश से हैं। इसी तरह, छत्तीसगढ़, झारखंड, पुडुचेरी, तेलंगाना और उत्तराखंड में भी कोविड-19 से मरीजों की मौत हुई है।


Share

Related posts

वाजपेयी बनाम मोदी: पोटा, यूएपीए, कारगिल से अग्निवीर तक, राष्ट्रीय सुरक्षा और कूटनीति के कड़े दांव का जमीनी विश्लेषण

samacharprahari

कानपुर डाकघर से गैंगस्टर की तस्वीर वाले डाक टिकट जारी

samacharprahari

दीवार के एक तरफ आंसू गैस के गोले, दूसरी तरफ संसद में हड़कंप: पेपर लीक पर बवाल, 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल

samacharprahari

बांस में चादर बांधी, पत्नी के शव को रखा…फिर श्मशान के लिए लेकर निकला पति

samacharprahari

मिनिमम बैलेंस न रखने पर पीएनबी ने वसूले 170 करोड़ रुपये

Prem Chand

रेलवे की कमाई बढ़ी, फिर भी नहीं भरे गए 2.97 लाख पद

samacharprahari