ताज़ा खबर
टेकताज़ा खबरबिज़नेस

एसबीआई ने लॉन्च की वीडियो आधारित कस्‍टमर आइडेंटिफिकेशन प्रोसेस

Share

मुंबई। भारत की सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड कंपनी, एसबीआई कार्ड ने गुरुवार को वीडियो नो योर कस्‍टमर (वीकेवाइसी) फीचर को लॉन्‍च किया है। इस नए फीचर की मदद से ग्राहकों की जीरो कॉन्‍टैक्‍ट, परेशानीरहित ऑन-बोर्डिंग प्रक्रिया सुनिश्चित होगी। यह सुविधा पूरी तरह से कागजरहित, डिजिटल सोर्सिंग और ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया स्‍थापित करने के एसबीआई कार्ड के प्रयास के अनुरूप है। वीकेवाईसी लॉन्च से न केवल धोखाधड़ी के मामलों में कमी आएगी, बल्कि इससे केवाईसी प्रक्रिया का खर्च भी लगभग आधा हो जाएगा।

डिजिटल एप्लीकेशन फॉर्म पर सुविधा
एसबीआई कार्ड ने वीकेवाईसी को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हालिया दिशानिर्देशों के बाद लॉन्च किया है, जिसमें वीसीआइपी को ई-साइन प्रक्रिया के साथ ग्राहक पहचान स्थापित करने की एक विधि के रूप में मंजूरी दी गई है। वीकेवाईसी के लॉन्‍च पर टिप्पणी करते हुए एसबीआई कार्ड के एमडी और सीईओ हरदयाल प्रसाद ने बताया कि वीकेवाईसी एक सरल व बगैर उपस्थित वाली सुविधा प्रदान करता है, जहां एक ग्राहक को किसी के साथ भौतिक रूप से संपर्क करने की कोई आवश्यकता नहीं होती है। डिजिटल ग्राहक ऑनबोर्डिंग यात्रा में, ई-साइन प्रक्रिया आवेदक से डिजिटल एप्लीकेशन फॉर्म पर डिजिटल हस्ताक्षर प्राप्त करने में मदद करती है। विवरणों को सत्यापित करने के लिए पीडीएफ प्रारूप में आवेदन पत्र मिलता है। विवरणों को सत्यापित करने के बाद, आवेदक डिजिटल रूप से आवेदन पत्र पर ई-साइन करता है और कार्ड प्रोसेसिंग आरंभ हो जाती है।


Share

Related posts

दुनिया में 66 हजार लोगों के पास है बेशुमार दौलत!

samacharprahari

उन्नाव में बड़ा सड़क हादसा: डबल डेकर बस और ट्रक की टक्कर, 17 घायल, 2 की हालत नाजुक

samacharprahari

सेना प्रमुख ने लद्दाख का दौरा कर हालात का जायजा लिया

samacharprahari

आत्मनिर्भर भारत मुहिम से होगा लाभः गोदरेज

samacharprahari

11 रिजर्व खिलाड़ियों के साथ आई है यह टीम

samacharprahari

हिन्दुस्तान चैंबर का ब्लड डोनेशन कैम्प

samacharprahari