ताज़ा खबर
Top 10ताज़ा खबरभारतराज्य

सेना प्रमुख ने लद्दाख का दौरा कर हालात का जायजा लिया

Share

नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने बुधवार को पूर्वी लद्दाख में विभिन्न अग्रिम इलाकों का दौरा किया और चीनी सेना के साथ हुई हिंसक झड़प के मद्देनजर सेना की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी के दौरान असाधारण प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया।

लद्दाख की दो दिवसीय यात्रा पर लेह पहुंचे जनरल नरवणे ने हाल ही में हुई हिंसक झड़प में चीनी सैनिकों से लोहा लेने वाले भारतीय सैनिकों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए। सेना प्रमुख ने मंगलवार दोपहर को उत्तरी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल योगेश कुमार जोशी, 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्षेत्र में संपूर्ण सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया था।

सेना ने ट्वीट किया, “सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने पूर्वी लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया और हालात की समीक्षा की। सेना प्रमुख ने सैनिकों के ऊंचे मनोबल के लिए उनकी प्रशंसा की और उन्हें उत्साह से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।” लेह पहुंचने के बाद जनरल नरवणे तत्काल सेना के अस्पताल पहुंचे जहां गलवान घाटी में 15 जून को झड़प में घायल हुए 18 सैनिकों का इलाज चल रहा है। चीनी सेना के साथ गलवान घाटी में हुई झड़प में भारतीय सेना के 20 कर्मी शहीद हो गए थे और 18 गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


Share

Related posts

भारत में एक दिन में 13,898 नए मामले, 369 लोगों की मौत

samacharprahari

UPI के दौर में भी कैश किंग! ₹40 लाख करोड़ पर पहुंचा नकद चलन

samacharprahari

सरकार मूर्खतापूर्ण निर्णय नहीं करे, तो पटरी पर लौट सकती है अर्थव्यवस्था : चिदंबरम

Prem Chand

इस बार भी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को मान्यता नहीं मिली

samacharprahari

कांग्रेस को झटका देने की तैयारी में सत्ता पक्ष

samacharprahari

डीआरडीओ ने किया पिनाका रॉकेट का सफल परीक्षण

samacharprahari