Samachar Prahari
Top 10ताज़ा खबर

एलएसी पर तनाव बरकरार

Share

चीन की हरकतों को जवाब देने के लिए भारतीय सेना को खुली छूट

नई दिल्ली। भारत और चीन में लद्दाख के गलवान घाटी में खूनी संघर्ष के बाद स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो चुकी है। भारत ने फौज को फैसला लेने की पूरी छूट दे दी है। बता दें कि चीनी सेना के साथ संघर्ष में भारत के 20 जवान शहीद हुए हैं। चीन के साथ बातचीत का भी कोई नतीजा नहीं निकला है।

सेना अलर्ट मोड में
लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर चीन से तनातनी जारी है। सेना के सूत्रों का कहना है कि अब तक हो रहे समझौते की कोशिशों का कोई खास असर नहीं हुआ है। सीमा पर हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। लद्दाख के साथ ही एलएसी के दूसरे हिस्सों में भी सेना अलर्ट मोड में आ गई है।

सेना को दी गई खुली छूट-सूत्र
सूत्रों के अनुसार, सेना को अपने हिसाब से फैसला लेने की छूट दे दी गई है। कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्यॉरिटी अफेयर्स की बैठक में इस बारे में फैसला किया गया है। रक्षा मंत्री, तीनों सेना के चीफ लगातार बैठक कर रहे हैं।


Share

Related posts

महाराष्ट्र राजभवन के 16 स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

samacharprahari

जज साहब ने कहा – लड़की खुद रेप की जिम्मेदार

samacharprahari

आयुष्मान कार्ड मरीजों के साथ धोखा है: सपा

Prem Chand

Leave a Comment