ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरराज्य

10 करोड़ का लोन ऑफर्स और डुबा दिए 65 लाख

Share

हाइलाइट्स

  • 65 लाख रुपये की ठगी का मामला, आरोपी पर केस दर्ज
  • लोन दिलवाने का झांसा देकर फर्जी लेटर भेजा गया
  • बिजनेस के लिए चाहिए था भआरी-भरकम कर्ज
  • कंपनी को 10 करोड़ रुपये का लोन दिलाने का वादा किया गया

डिजिटल न्यूज डेस्क, नोएडा। बिजनेस को बढ़ाने के लिए 10 करोड़ रुपये का लोन दिलवाने का झांसा देकर इलेक्ट्रिकल प्रॉडक्ट बनाने वाली एक कंपनी से 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने जब शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की, तो कंपनी के डायरेक्टर संदीप कुमार ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की। अदालत के आदेश के बाद शुक्रवार को एक्सप्रेसवे पुलिस स्टेशन में सुजीत कुमार सिसोदिया और उसकी पत्नी नेहा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, संदीप कुमार को बिजनेस बढ़ाने के लिए फंड की जरूरत थी। 2023 में उनकी मुलाकात सुजीत से हुई। उसने खुद को एग्रो कैपिटल एलआईसी से जुड़ा बताया था। आरोपी ने बैंक से अच्छे कनेक्शन होने की बात भी कही थी। कुछ दिन बाद उसने 10 करोड़ रुपये तक का लोन दिलवाने की बात कही। इसके बदले में कमीशन की डिमांड की गई।

फर्जी लेटर भेजकर लिए रुपये

पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने कुछ दिनों बाद एक फाइनैंस कंपनी का लेटर दिया, जिसमें लोन पास होने की डिटेल थी। उनसे अलग-अलग अकाउंट में कमीशन के तौर पर 65 लाख रुपये लिए गए। इसके बावजूद उन्हें लोन नहीं मिला। जब उन्होंने कंपनी से उस लेटर को चेक करवाया तो वह फर्जी निकला। जब उसने अपने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। परिशान होकर वह पुलिस की शरण में पहुंचा, लेकिन केस दर्ज होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।


Share

Related posts

जादुई पत्थर के नाम पर ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार

Prem Chand

राजकोषीय घाटा बढ़कर 13 प्रतिशत होने का अनुमान

samacharprahari

बैड बैंक से पकड़ेंगे इकॉनमी का बिगड़ैल बैल!

Amit Kumar

स्कॉर्पीन परियोजना के तहत छठी पनडुब्बी वागशीर 20 अप्रैल को लॉन्च की जाएगी

Prem Chand

सौ करोड़ रुपये वसूली मामले में देशमुख पहुंचे जेल, 6 नवंबर तक ईडी की कस्टडी में रहेंगे

Amit Kumar

यूपी में चोरी का बच्‍चा खरीदने वाली पार्षद को बीजेपी ने पार्टी से निकाला

Prem Chand