Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

आइडिया ऑफ इंडिया के विनाश के बावजूद बीजेपी ने बीरेन सिंह को नहीं हटाया था:  राहुल गांधी

Share

कांग्रेस नेता ने कहा – मणिपुर सीएम का इस्तीफे देर से उठाया गया कदम है

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार को अचानक ही राजभवन जाकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बीरेन सिंह के इस्तीफे पर कांग्रेस पार्टी ने रिएक्ट किया है। विपक्षी पार्टी ने मणिपुर सीएम के इस्तीफे को देर से उठाया गया कदम बताया है।

मणिपुर सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने कहा कि सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफे से पता चलता है कि जनता का बढ़ता दबाव, सुप्रीम कोर्ट की जांच और कांग्रेस की ओर से अविश्वास प्रस्ताव ने उन्हें जवाबदेह बना दिया।

राहुल गांधी ने बीरेन सिंह के इस्तीफे को लेकर एक्स पर पोस्ट लिखा, ‘करीब दो साल तक बीजेपी के सीएम बीरेन सिंह ने मणिपुर में विभाजन को बढ़ावा दिया। प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर में हिंसा, जानमाल के नुकसान और आइडिया ऑफ इंडिया के विनाश के बावजूद उन्हें बने रहने की अनुमति दी। सीएम बीरेन सिंह के इस्तीफे से पता चलता है कि बढ़ते जन दबाव, सुप्रीम कोर्ट की जांच और कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव ने फैसले पर मजबूर कर दिया है।’

‘पीएम मोदी को तुरंत मणिपुर का दौरा करना चाहिए’

राहुल गांधी ने कहा कि सबसे जरूरी प्राथमिकता राज्य में शांति बहाल करना और मणिपुर के लोगों के जख्मों पर मरहम लगाना है। पीएम मोदी को तुरंत मणिपुर का दौरा करना चाहिए, लोगों की बात सुननी चाहिए और सामान्य स्थिति वापस लाने की अपनी योजना के बारे में बताना चाहिए।

 

 


Share

Related posts

यूपी में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 2 लोगों की मौत

samacharprahari

इस साल पार्टियों को मिला 1100 करोड़ रुपये का चुनावी फंड

samacharprahari

अलास्का शिखर वार्ता: ट्रंप-पुतिन समझौते से यूक्रेन शांति योजना को नई दिशा

samacharprahari

Leave a Comment