ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

महाकुंभ में भगदड़ से जान गंवाने वालों के परिवारों को मिलेंगे 25 लाख रुपए

Share

सीएम योगी ने की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

प्रहरी संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। यह हादसा मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के दौरान हुआ, जब अखाड़ा मार्ग पर भारी भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ दिए, जिससे भगदड़ मच गई। सीएम योगी ने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।

राज्य सरकार के अनुसार, महाकुंभ में मची भगदड़ में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 60 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 25 शवों की पहचान हो चुकी है, जबकि बाकी की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। घायलों का इलाज प्रयागराज के अस्पतालों में किया जा रहा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार हादसे के तुरंत बाद से प्रशासन के संपर्क में है। मौके पर मेला प्राधिकरण, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात कर दी गई हैं ताकि स्थिति को संभाला जा सके।

 

सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर

प्रयागराज भगदड़ मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। इस  याचिका में भगदड़ को लेकर रिपोर्ट तलब करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। इसके अलावा, इस तरह के बड़े आयोजनों को लेकर गाइडलाइंस जारी करने की भी मांग की गई है।

 

न्यायिक आयोग का गठन

इस हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग बनाया गया है, जिसकी अध्यक्षता न्यायमूर्ति हर्ष कुमार करेंगे। इस पैनल में पूर्व डीजीपी वी.के. गुप्ता और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी डी.के. सिंह भी शामिल होंगे। इसके अलावा, यूपी के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) भी प्रयागराज जाकर हालात का जायजा लेंगे।

 


Share

Related posts

25 लाख की रिश्वत लेते DRM को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Prem Chand

जयंती पर विशेष: जिंदगी के हर मोड़ पर कलाम रहे बेमिसाल

samacharprahari

ताइवान में 24 घंटे में दूसरी बार भूकंप के झटके

Prem Chand

BMC से पहले BJP की ‘गुप्त चाल’? फडणवीस-राज ठाकरे बैठक से बढ़ी सियासी सरगर्मी

samacharprahari

कोरोना संकटः विधायक निधि में नहीं होगी कोई कटौती

samacharprahari

पूर्वांचल के 80 हजार आयकरदाता ले रहे राशन

Prem Chand