Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरराज्य

Republic Day Parade: एयरफोर्स के 40 विमानों ने हवा में जमाया रंग, राफेल ने लूट ली महफिल

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। देश के 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर  कर्तव्य पथ पर आयोजित कार्यक्रम में भारत की सैन्य शक्ति, कला एवं संस्कृति, विविधिता और सरकारी योजनाओं की सफलता की झलक देखने को मिली। भारतीय वायुसेना के विमानों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर साहसिक फ्लाईपास्ट किया। इस दौरान अलग-अलग राज्यों की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। थल सेना और वायुसेना के जांबाजों ने भी करतब दिखाएं।

राजधानी दिल्ली में रविवार को गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कम ऊंचाई पर उड़ने वाले राफेल विमानों ने अपने प्रदर्शन से कर्तव्य पथ के दोनों ओर जमे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

राफेल के अलावा इन विमानों ने भी दिखाई कलाबाजी
परेड के अंतिम चरण में राफेल विमान ने सलामी मंच से महज 300 मीटर की ऊंचाई पर ‘विक्ट्री रोल’ का प्रदर्शन किया और फिर लंबवत अधिक ऊंचाई पर उड़ान भरी।

इस साल फ्लाईपास्ट में 22 लड़ाकू विमान, 11 परिवहन विमान और सात हेलीकॉप्टर समेत कुल 40 विमानों ने हिस्सा लिया। लड़ाकू जहाजों की गगनभेदी आवाज और उनकी जांबाजी भरे कारनामों से दर्शक बेहद उत्साहित नजर आए। इन विमानों में राफेल, सुखोई, जगुआर, डॉनियर, अपाचे हेलीकॉप्टर, सी 17, सी 295 आदि विमान शामिल थे। विमानों ने वायुसेना के 10 अलग-अलग ठिकानों से उड़ान भरी।


Share

Related posts

भारत की जीडीपी को नया आधार, नई कहानी—क्या सचमुच अर्थव्यवस्था 12% बड़ी हो जाएगी? एक विश्लेषणात्मक ग्राउंड रिपोर्ट…

samacharprahari

मणिपुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 10 संदिग्ध चरमपंथियों की मौत, एक जवान ज़ख़्मी

samacharprahari

नया साल: हरिशंकर परसाई

samacharprahari

Leave a Comment