ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

यूपी की पूरी कैबिनेट ने लगाई संगम में डुबकी

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की पूरी कैबिनेट ने बुधवार को प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत अन्य मंत्री भी उपस्थित थे। सीएम ने मंत्रियों के साथ संगम पर पूजा अर्चना भी की।

इससे पहले योगी सरकार ने महाकुंभ परिसर में ही कैबिनेट और विधानमंडल की विशेष बैठक आयोजित की थी।
कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने कहा कि ‘महाकुंभ में आज पहली बार पूरा मंत्रिमंडल मौजूद है। पिछले एक हफ़्ते में 9.25 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र स्नान किया। प्रयागराज, वाराणसी और आगरा नगर निगम हैं। इन तीनों के लिए बॉन्ड जारी किए जाएंगे।’

 

मुख्यमंत्री ने  कहा

कैबिनेट के फ़ैसलों के बारे में बताते हुए सीएम योगी ने कहा, “केजीएमयू सेंटर को मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा. हाथरस, कासगंज और बागपत में तीन नए मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश में 62 आईटीआई, पांच सेंटर फॉर इनोवेशन और ट्रेनिंग सेंटर भी बनाए जाएंगे।”
उन्होंने बताया कि नए निवेश के कुछ प्रस्ताव यहां आए हैं, जिनके लिए इच्छा पत्र (लेटर ऑफ इंटेंट) यहां जारी किए जा रहे हैं। इनमें मिर्जापुर में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश, एक मुरादाबाद और दो अन्य जिलों में निवेश का प्रस्ताव शामिल है।

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कुंभ में योगी कैबिनेट की बैठक बुलाए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “कुंभ और प्रयागराज वह स्थान नहीं है, जहां राजनीति की जाए और राजनीतिक फ़ैसले लिए जाएं।”

उन्होंने कहा, “कुंभ के स्थान पर कैबिनेट की बैठक करना राजनीतिक मामला है और वे राजनीतिक संदेश देना चाहते हैं।”


Share

Related posts

6800 करोड़ की धोखाधड़ी, सीबीआई ने दर्ज किया मामला

Vinay

जूनियर महिला वर्ल्ड कप : भारत साउथ कोरिया को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा 

Prem Chand

एनआईए की गिरफ्त में आया अल-कायदा का आतंकी

Prem Chand

पीएनबी ने गलवान शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

samacharprahari

मुंबई के स्कूल में लगी भयानक आग, सुनाई दी विस्फोट की आवाज

samacharprahari

ईपीएफ में अंशदान में देरी, ‘नुकसान’ की भरपाई नियोक्ता करेगाः कोर्ट

Amit Kumar