ताज़ा खबर
Other

एक सिगरेट से जीवन के 22 मिनट बर्बाद

Share

नई दिल्ली, 30 दिसंबर 2024। धूम्रपान से जुड़े गंभीर स्वास्थ्य खतरों को लेकर हाल ही में किए गए एक शोध में चौंकाने वाले आकड़े सामने आए हैं। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के अध्ययन के अनुसार, एक सिगरेट पीने से पुरुषों के जीवन से औसतन 17 मिनट और महिलाओं के जीवन से 22 मिनट कम हो जाते हैं। यह आंकड़े पिछले अनुमानों से कहीं अधिक हैं, जिसमें एक सिगरेट से जीवन के 11 मिनट कम होने की बात कही गई थी। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने पाया है कि धूम्रपान से होने वाला नुकसान ‘संचयी’ होता है। यानि जितनी जल्दी कोई व्यक्ति इस आदत को छोड़ता है, उतनी ही लंबी और स्वस्थ जिंदगी जीने की संभावना होती है। शोध में यह भी पाया गया कि एक धूम्रपान करने वाला व्यक्ति जो दिन में 10 सिगरेट पीता है, अगर 1 जनवरी को धूम्रपान छोड़ देता है, तो 8 जनवरी तक वह जीवन के एक पूरे दिन के नुकसान को रोक सकता है। फरवरी के अंत तक उसका जीवन एक सप्ताह तक बढ़ सकता है और अगस्त आते-आते यह अवधि एक महीने तक हो सकती है।

धूम्रपान से सिर्फ उम्र ही कम नहीं होती, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों जैसे कि कैंसर, दिल की बीमारी और फेफड़ों की बीमारी का भी कारण बनता है। धूम्रपान करने वाले लोगों में गैर-धूम्रपान करने वालों की तुलना में ये बीमारियां होने का खतरा काफी ज्यादा होता है। यूसीएल अल्कोहल और तंबाकू अनुसंधान समूह की प्रमुख शोधकर्ता ने कहा, “धूम्रपान छोड़ने का फायदा किसी भी उम्र में महसूस किया जा सकता है। यह स्वास्थ्य में तत्काल सुधार लाता है और जीवन प्रत्याशा बढ़ाता है।” उन्होंने धूम्रपान छोड़ने के लिए उपलब्ध विभिन्न उपचार और संसाधनों का उपयोग करने की सलाह दी। वहीं यूके की नेशनल हेल्थ सर्विस ने “क्विट स्मोकिंग ऐप” और ऑनलाइन पर्सनल क्विट प्लान जैसे संसाधनों के जरिए धूम्रपान छोड़ने वालों की मदद की पेशकश की है।


Share

Related posts

देशमुख ने दिया इस्तीफा, सीबीआई पहुंचेगी मुंबई

samacharprahari

सेना-नौसेना को बड़ी ताकत: 4.25 लाख CQB कार्बाइन और 48 टॉरपीडो की ₹4,666 करोड़ की डिफेंस डील

samacharprahari

एच-1बी वीजा से धोखाधड़ी मामले में भारतीय अरेस्ट

samacharprahari

रेलवे लॉन्च करेगा सुपर एप

samacharprahari

फिलिस्तीन का समर्थन करने पर प्रोफेसर समेत 2 पर मामला दर्ज

samacharprahari

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर एक ट्रक से गोला-बारूद बरामद, 2 गिरफ्तार

samacharprahari