Samachar Prahari
Other

क्यूआर कोड वाला पैन कार्ड ला रही सरकार

Share

नई दिल्ली, 27 नवंबर 2024 । जल्द ही पैनकार्ड वालों के लिए नया अपडेट आनेवाला है। जिससे 78 करोड़ पैन कार्ड बदल जाएंगे। इस नई व्यवस्था शुरू होने पर भी मौजूदा पैन कार्ड वैध बने रहेंगे और टैक्सपेयर को नए कार्ड के लिए अप्लाई करने की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ कार्ड से जुड़ी जानकारियों में कोई बदलाव होने पर ही PAN 2.0 कार्ड के लिए आवेदन करना होगा। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने PAN 2.0 प्रोजेक्ट से जुड़े कुछ बेहद जरूरी बातों को स्पष्ट किया। सीबीडीटी ने PAN 2.0 से जुड़े FAQs जारी कर आम लोगों के सवालों के जवाब देने की कोशिश की है।

क्यूआर आधारित नए तरह के पैन कार्ड जारी करने के लिए 1,435 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। अगले साल से लागू होने वाला ये प्रोजेक्ट पैन जारी करने के मौजूदा सिस्टम को एडवांस बनाने के मकसद से लाया गया है।


Share

Related posts

बिजेठुआ मंदिर परिसर में दर्शनार्थी को मारी गोली

samacharprahari

3 साल में 35 हजार स्टूडेंट्स ने की आत्महत्या, महाराष्ट के 4969 बच्चों ने भी लगाया मौत को गले

samacharprahari

गलत इंजेक्‍शन ने ली किशोरी की जान

Prem Chand

Leave a Comment