ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

जबलपुर के आयुध कारखाने में जबरदस्त धमाका, इमारत के उड़े परखच्चे, 15 से अधिक घायल, दो की मौत की खबर

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, जबलपुर। आयुध निर्माण कारखाने खमरिया में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री के एफ-6 विभाग में पिच्योरा बम को निष्क्रिय करते समय अचानक आग लग गई, जिससे जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें महाकौशल अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। यह धमाका इतना ज़बरदस्त था कि पूरी बिल्डिंग ही ध्वस्त हो गई।

धमाके से दहल गया इलाका

घटना मंगलवार की सुबह करीब 10:45 बजे की बताई जा रही है। जब यह धमाका हुआ, तब उस इमारत में 12-15 लोग काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके की आवाज़ दूर तक सुनी गई और पूरा रांझी इलाका दहल गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

दरअसल जबलपुर की खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री रक्षा मंत्रालय के अधीन है और गोला बारूद बनाने वाली एक बड़ी फैक्ट्री है। यहां सेना के लिए लड़ाकू विमानों और युद्ध टैंकों के लिए भी बम बनाए जाते हैं।

 


Share

Related posts

रियल एस्टेट कंपनी पर छापा, 300 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का पर्दाफाश

samacharprahari

नवाब मलिक को ईडी के छापे से लगता है डर!

samacharprahari

शोपियां में मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर

Prem Chand

एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण गिरफ्तार

samacharprahari

पैंट की जिप खोलना पॉक्सो के तहत यौन हमले के दायरे में नहीं: अदालत

samacharprahari

मेजर जनरल स्तर की बातचीत के बाद चीन ने रिहा किए 10 भारतीय सैनिक

samacharprahari