ताज़ा खबर
Other

डोंबिवली एमआईडीसी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत, 60 घायल

Share

  • तीन किलोमीटर तक थर्राया शहर
  • 8 लोगों की मौत, 60 घायल
  • बॉइलर में विस्फोट के बाद लगी आग

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। डोंबिवली में एमआईडी फेज दो में स्थित अमुदान कंपनी में  गुरुवार की दोपहर एक बड़ा बॉयलर विस्फोट हो गया। इस धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, करीब 60 लोग घायल हुए हैं। घायलों को एम्स सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इस विस्फोट में अब तक आसपास की 12 कंपनियों को नुकसान पहुंचा है। विस्फोट के बाद मलबा 500 मीटर दूर तक गिरा। धमाके की आवाज करीब 3 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।करीब 7-8 घंटे की मशक्कत के बाद भी फायर ब्रिगेड आग पर काबू नहीं पा सकी थी। एनडीआरएफ, टीडीआरएफ की टीमों को भी बुलाया गया है।

 

पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डोंबिवली रासायनिक कंपनी में हुए इस विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

विधायक जितेंद्र आव्हाड ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस दुर्घटना के पीछे सरकारी विभाग की लापरवाही है। पिछले दो साल में एमआईडीसी प्रशासन की ओर से यहां की तमाम कंपनियों की फायर आडिट की श्वेत पत्रिका जारी की जानी चाहिए।

 


Share

Related posts

फिल्म स्टूडियो सेट पर आग, एक व्यक्ति की मौत

Prem Chand

यूपी में बढ़ रही कोरोना की रफ्तार, पब्लिक प्लेस पर फेस मास्‍क लगाना जरूरी

Prem Chand

पहलगाम आतंकी हमला: 26 पर्यटकों की मौत, भारतीय मूल के दो विदेशी भी मारे गए

samacharprahari

महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में तीसरी बार पहुंची टीम इंडिया

samacharprahari

13 दिनों में 11 बार बढ़ी पेट्रोल की कीमत

samacharprahari

रियल एस्टेट कंपनी पर छापा, 300 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का पर्दाफाश

samacharprahari