ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनियाभारत

इस बार भी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को मान्यता नहीं मिली

Share

ग्लोबल अलायंस ऑफ नेशनल ह्यूमन राइट्स इंस्टिट्यूशंस ने लगातार दूसरे साल एनएचआरसी की मान्यता को स्थगित कर दिया

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र से जुड़े ग्लोबल अलायंस ऑफ नेशनल ह्यूमन राइट्स इंस्टिट्यूशंस ने लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की मान्यता को स्थगित कर दिया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि ग्लोबल अलायंस ऑफ नेशनल ह्यूमन राइट्स इंस्टिट्यूशंस की एक समिति ने माना है कि भारत में एनएचआरसी के सदस्यों की नियुक्ति में पारदर्शिता की कमी है। साथ ही भारत का मानवाधिकार आयोग अपने मामलों की जांच की देखरेख के लिए पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति करता है।

अंतरराष्ट्रीय समिति ने एनएचआरसी के सदस्यों में अल्पसंख्यकों के प्रतिनिधित्व की कमी को भी रेखांकित किया है। यह निर्णय मानवाधिकार परिषद और यूएनजीए के कुछ अन्य निकायों में मतदान करने की भारत की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। यह फैसला 1 मई को सब कमीशन ऑफ एक्रीडेशन की बैठक के दौरान लिया गया था, जिसमें न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, होंडुरास और ग्रीस के प्रतिनिधि शामिल थे। हालांकि समिति की नवीनतम रिपोर्ट का अभी भी इंतजार है।


Share

Related posts

काबुल में लगातार दूसरे दिन विस्फोट, कई लोगों की मौत

Vinay

अखिलेश बोले, ‘झूठ ना बोलो ‘गंगा के तट’, न करो घोषणा बिन-बजट’

samacharprahari

25 लाख की रिश्वत लेते DRM को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Prem Chand

अवमानना मामला: प्रशांत भूषण पर एक रुपये का दंड, नहीं भरने पर तीन महीने की जेल

samacharprahari

रूस बोला- यूक्रेन में ‘सैन्य ऑपरेशन’ पर निष्पक्ष जानकारी दे भारतीय मीडिया

Amit Kumar

6800 करोड़ की धोखाधड़ी, सीबीआई ने दर्ज किया मामला

Vinay