ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

EVM से BJP को मिल रहे एक्स्ट्रा वोट- सुप्रीम कोर्ट ने EC से आरोपों की जांच करने को कहा

Share

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि वो उन आरोपों को देखे, जिनमें कहा गया है कि केरल में एक मॉक पोल के दौरान EVM मशीनों में बीजेपी के लिए एक्स्ट्रा वोट रिकॉर्ड हुए। चुनाव आयोग को ये निर्देश जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने दिया है। सुप्रीम कोर्ट में EVM-VVPAT मामले की सुनवाई चल रही थी।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रैटिक रिफॉर्म्स की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने एक रिपोर्ट का हवाला दिया। ये रिपोर्ट मनोरमा ऑनलाइन ने प्रकाशित की है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि केरल के कासरगोड निर्वाचन क्षेत्र में मॉक पोल के दौरान बीजेपी के लिए एक्स्ट्रा वोट रिकॉर्ड होने की शिकायतें आई हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, लेफ्ट डेमोक्रैटिक फ्रंट और यूनाइटेड डेमोक्रैटिक फ्रंट की तरफ से जिला कलेक्टर को शिकायत दी गई है कि कम से चार ईवीएम मशीनों में बीजेपी के लिए एक्स्ट्रा वोट दर्ज हुए हैं।

 


Share

Related posts

राजद्रोह कानून पर केंद्र सरकार कर रही समीक्षा 

Prem Chand

भारत को 1.2 डॉलर चुकाने का आदेश

samacharprahari

‘मिलावटखोरों के पोस्टर नहीं आईना लगाए BJP’ योगी सरकार के फैसले पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

samacharprahari

महादेव ऐप केस: जांच के घेरे में हैं 900 बैंक अकाउंट

samacharprahari

सत्ता में आए, तो किसानों की कर्जमाफी : राहुल

Prem Chand

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने मुंबई में की छापेमारी

samacharprahari