ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबर

झेलम नदी में एक नाव पलटने से 6 बच्चों की मौत 10 लोग लापता

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, श्रीनगर। श्रीनगर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। झेलम नदी में एक नाव पलटने से 6 बच्चों की मौत हो गई और 10 लोग लापता हैं। नदी पार करने में मदद करने वाली रस्सी के अचानक टूट जाने से नाव पलट गई। पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में भारी बारिश के बाद नदी में जल स्तर बढ़ गया। नाव पर 20 से अधिक लोग सवार थे, जिनमें अधिकतर बच्चे थे। घटना की सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू किया गया और 10 यात्रियों को बचा लिया गया। मौके पर संभागीय आयुक्त कश्मीर, आईजीपी कश्मीर, उपायुक्त श्रीनगर, एसएसपी श्रीनगर, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे हैं।

राज्य आपदा राहत बल ने लापता यात्रियों के लिए बचाव अभियान शुरू किया है। सोमवार को बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया था। जम्मू-कश्मीर ट्रैफिक पुलिस ने कहा, “किश्तवारी पथेर में भारी भूस्खलन के कारण एनएच-44 अवरुद्ध हो गया है। लोगों को यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।”

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पुल का काम कई साल से अधर में लटका हुआ है। ऐसे में नदी पार करने के लिए उन्हें नाव का सहारा लेना पड़ता है। बिगड़े मौसम के बीच नदी को पार करते हुए यह हादसा हो गया।


Share

Related posts

कोरोना की दूसरी लहर ने लील लिया करोड़ों रोजगार

samacharprahari

मतदाताओं को हल्के में लेने की भूल न करें : पवार

samacharprahari

वक्फ संशोधन विधेयक 2025 पर संवैधानिक चुनौती: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, संसद बनाम न्यायपालिका की सीमाएं तय होंगी?

samacharprahari

चालू वित्त वर्ष में जीडीपी 8.5 प्रतिशत रहने का अनुमान: इक्रा

samacharprahari

एनआईए ने हवाला ऑपरेटर को किया गिरफ्तार

Prem Chand

Israel-Hamas War: इस्राइल पर ईरान-हिज्बुल्ला के हमले का खतरा, US की चेतावनी

samacharprahari