Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबर

25 लाख के इनामी नक्सल कमांडर समेत 29 नक्सली ढेर, एनकाउंटर में 3 जवान जख्मी

Share

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मंगलवार को जवानों की नक्सलियों के साथ बड़ी मुठभेड़ हुई है, जिसमें जवानों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में 3 जवान भी घायल हुए हैं, जिसमें एक इंस्पेक्टर को पैर में गोली लगी है।
जवानों ने घटनास्थल से नक्सलियों के 4 ऑटोमेटिक हथियार AK-47 और 2 LMG समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामान भी बरामद किया है। कांकेर जिले में नक्सलियों के साथ यह इस साल की सबसे बड़ी मुठभेड़ है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने 29 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। आईजी ने बताया कि यह मुठभेड़ कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिनागुंडा और कोरोनार के बीच हापाटोला इलाके में हुई है। उन्होंने मारे गए नक्सलियों में 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली डीवीसी कमांडर शंकर राव, डीवीसी सदस्य ललिता और डीवीसी सदस्य माधवी के मारे की जाने की संभावना जताई है।

19 अप्रैल को होना है लोकसभा का इलेक्शन

छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट में प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। यह सीट नक्सल प्रभावित होने की वजह से यहां शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराना पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन नक्सलियों के खिलाफ पिछले साढ़े 3 महीनों से चलाए जा रहे नई रणनीति के तहत एंटी नक्सल ऑपरेशन से माओवादी संगठन  की कमर टूटी है और अब लगातार स्थानीय नक्सली संगठन छोड़ पुलिस के समक्ष सरेंडर कर रहे हैं।

दंतेवाड़ा जिले में 26 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर किया था

दंतेवाड़ा जिले में सोमवार को 26 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर किया था, जिसमें 1 लाख रुपये के इनामी नक्सली भी शामिल रहे। इन नक्सलियों ने जिले में बढ़ते नक्सल विरोधी अभियान और सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू यानी घर वापसी अभियान से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया।

Share

Related posts

भूकंप के तेज झटके से फिर हिली नेपाल की धरती, तीव्रता 6.0 मापी गई

samacharprahari

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: रिटायरमेंट के बाद भी पुलिस बल के साथ ही रहेंगे खोजी कुत्ते, गृह विभाग उठाएगा पूरा खर्च

samacharprahari

बीजेपी की वॉशिंग मशीन में धुलते ही बेदाग हो गए प्रफुल्ल पटेल : AAP

Prem Chand

Leave a Comment