ताज़ा खबर
PoliticsTop 10ताज़ा खबरबिज़नेस

रिलायंस इंफ्राटेल को लगा झटका

Share

वसूली को लेकर एनसीएलटी ने दोहा बैंक की याचिका को सही माना

मुंबई।
राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने दोहा बैंक की उस याचिका को सही करार दिया है, जिसमें रिलायंस इंफ्राटेल के वित्तीय ऋणदाताओं को प्राथमिकता के आधार पर भुगतान किए जाने का आग्रह किया गया है। मामले से जुड़े एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी।
रिलायंस इंफ्राटेल की संपत्तियां रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की अनुषंगी को बेचकर 4,400 करोड़ रुपये मिले हैं। इसी से देनदारों को भुगतान किया जाना है। ऋणदाताओं को इसमें से 3515 करोड़ रुपये प्राप्त हो सकते हैं। सूत्र के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक को 728 करोड़ रुपये, महिमा मर्केंटाइल को 514 करोड़ रुपये, एससी लोवी को 511 करोड़ रुपये, वीटीबी कैपिटल पीएलसी को 511 करोड़ रुपये, दोहा बैंक को 409 करोड़ रुपये, एमिरेट्स एनबीडी को 322 करोड़ रुपये, आईसीबीसी को 278 करोड़ रुपये और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक को 242 करोड़ रुपये मिलेंगे। सूत्र ने कहा, ‘रिलायंस इंफ्राटेल को आरआईएल की अनुषंगी से इक्विटी और रोजमर्रा की जरूरत की पूंजी के लिए 455 करोड़ रुपये मिलेंगे। शेष राशि परिचालन लेनदारों, कर्मचारियों आदि के बीच वितरित की जाएगी।”


Share

Related posts

22 साल बाद वोट से तय होगा कांग्रेस का अध्यक्ष

samacharprahari

कोविड-19: महाराष्ट्र में मिनी लॉकडाउन, लगी कड़ी पाबंदी

samacharprahari

एनएसई के कामकाज पर चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री: कांग्रेस

Girish Chandra

वीजा लेकर भीख मांगने जा रहे थे सऊदी अरब, एयरपोर्ट पर 16 नागरिक गिरफ्तार

samacharprahari

अफगानिस्तान में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई     

samacharprahari

अरविंद केजरीवाल को ईडी का बुलावा, 18 जनवरी को होना पड़ेगा पेश

samacharprahari