ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

डीएमआरसी-रिलायंस इन्फ्रा को झटका, मंत्री ने कहा – सत्य की जीत

Share

डीएमआरसी-रिलायंस इन्फ्रा मामले में न्यायालय का फैसला ‘सत्य की जीत’: हरदीप पुरी

डिजिटल न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने डीएमआरसी और रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले को ‘ऐतिहासिक निर्णय’ बताया। उन्होंने कहा कि यह सत्य की जीत है।

न्यायालय ने बुधवार को मामले में अपने फैसले में कहा कि डीएमआरसी मध्यस्थता न्यायाधिकरण के 2017 के निर्णय के तहत 8,000 करोड़ रुपये अनिल अंबानी की अगुवाई वाले समूह की कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की इकाई दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लि. को देने के लिए बाध्य नहीं है।

मंत्री ने इस ऐतिहासिक फैसले के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को बधाई भी दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ प’ पर लिखा है, ‘सत्यमेव जयते। एयरपोर्ट मेट्रो लाइन से जुड़े मामले में डीएमआरसी की सुधारात्मक याचिका पर माननीय उच्चतम न्यायालय का फैसला ऐतिहासिक है। इस ऐतिहासिक फैसले को हासिल करने पर डीएमआरसी टीम को बहुत-बहुत बधाई...।’

न्यायालय ने बुधवार को अपने तीन साल पुराने फैसले को दरकिनार कर दिया। इसमें दिल्ली मेट्रो के साथ विवाद में अनिल अंबानी समूह की कंपनी को 8,000 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया गया था। शीर्ष अदालत ने कंपनी को पहले प्राप्त हो चुके लगभग 2,500 करोड़ रुपये लौटाने के लिए कहा है।


Share

Related posts

मंदिर पूजन नहीं, लॉकडाउन से हो रहे आर्थिक नुकसान पर ध्‍यान देना जरुरी : शरद पवार

Prem Chand

ED की बड़ी कार्रवाई: अवैध सट्टेबाज़ी केस में 7.93 करोड़ की संपत्ति कुर्क, कई सेलिब्रिटी घेरे में

Prem Chand

मोदी सरकार का ‘विधायी दंभ’ धराशायी: संसद में तीन बड़े विधेयकों की शर्मनाक विफलता

samacharprahari

मनी लॉन्ड्रिंग केस में नवाब मलिक के खिलाफ 5 हजार पेज की चार्जशीट दायर

Prem Chand

14 साल के बच्चे की हार्ट अटैक से हुई मौत

Prem Chand

केंद्र सरकार की ‘चीन नीति’ पूरी तरह विफल साबित हुई: कांग्रेस

Prem Chand