ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

देश की जनता बीजेपी का अहंकार तोड़ने जा रही है: अखिलेश यादव

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि सत्ता पक्ष विरोधियों पर झूठे मामले दर्ज करने का एक नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है, लेकिन इस देश के युवा, किसान और मजदूर अपना वोट देकर उसका अहंकार चूर-चूर करने जा रहे हैं।
सपा मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए कहा कि केवल बैंक खाते ही सीज नहीं किए जा रहे हैं, मुख्यमंत्रियों को भी पकड़ा जा रहा है। सरकार और बीजेपी के लोग विपक्ष के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कराने का ब्रह्माण्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। उन्होंने अपने विरोधियों पर झूठे मामले दर्ज किए हैं।

सपा मुखिया ने कहा ‘बीजेपी चुनावी बॉण्ड मामले में फंस गई है, उसके पास इसका कोई जवाब नहीं है, गारंटी की जो घंटी वे बजा रहे हैं, वह इस बार काम नहीं करेगी।’


Share

Related posts

Govt notifies Covid-19 as disaster; announces Rs 4 lakh ex-gratia for deaths

Admin

कोरोना का प्रकोप: एक दिन में 48661 नए मामले

samacharprahari

कोविड 19 संक्रमण मामले में मुंबई ने चीन को पछाड़ा

samacharprahari

उत्‍तर प्रदेश में महंगा हो सकता है बिजली कनेक्शन लेना

samacharprahari

महाराष्ट्र की सियासत में इस बार महिलाएं होंगी गेमचेंजर, 40 सीटों पर रहेगा असर

Prem Chand

चुनाव से पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की सौगात

Amit Kumar