Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10क्राइमताज़ा खबरदुनिया

मॉस्को सिटी हॉल अटैक मामले में 11 आतंकी गिरफ्तार

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को के एक समारोह स्थल पर हुए हमले में रूसी जांच एजेंसियों ने 11 लोगों को अरेस्ट किया है। इस हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है। घायलों की संख्या 187 बताई जा रही है। हमलावरों ने गोलीबारी के बाद समारोह स्थल को आग लगा दी थी। इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह आईएसआईएस-के (ISIS-K -ISIL) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

रूसी जांच एजेंसियों ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा के प्रमुख ने खुद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को शनिवार को इसकी जानकारी दी। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास के हवाले से यह अपडेट सामने आया है।

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने हमले को बहुत बड़ी त्रासदी बताया। रूस के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास क्रेमलिन ने बताया कि हमलावरों के क्रोकस सिटी हॉल में हमला करने के कुछ ही मिनट बाद पुतिन को इस बारे में सूचित कर दिया गया था।
यह अटैक तब हुआ जब क्रोकस सिटी हॉल में प्रसिद्ध रूसी रॉक बैंड पिकनिक के एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। रिपोर्ट में बताया गया कि हमलावरों की ओर से विस्फोटक फेंकने के बाद आग लग गई, जिसके अंदर कई लोग फंस गए थे।

बता दें कि अक्टूबर 2015 में इस्लामिक स्टेट ने सिनाई में रूस के एक यात्री विमान को निशाना बनाया था, जिसमें विमान में सवार सभी 224 यात्रियों की मौत हो गई थी। इनमें से ज्यादातर मिस्र से छुट्टियां मनाकर लौट रहे रूसी नागरिक थे।


Share

Related posts

EVM से BJP को मिल रहे एक्स्ट्रा वोट- सुप्रीम कोर्ट ने EC से आरोपों की जांच करने को कहा

Prem Chand

अयोध्या: सूखते सब्ज़ बाग़ और सन्नाटे में डूबी रामनगरी

samacharprahari

हवाला-करप्शन मामले में ईडी ने दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन को किया गिरफ्तार

Prem Chand

Leave a Comment