ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

मुंबई में राहुल बोले- राजा की आत्मा EVM, ED-CBI में है

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन रविवार रात मुंबई में हुआ। शिवाजी पार्क में हुई सभा में राहुल गांधी ने कहा- राजा की आत्मा EVM, CBI, ED, इनकम टैक्स में बसती है। इसी के दम पर वो नेताओं को डराकर बीजेपी में शामिल करा रहे हैं। कांग्रेस, शिवसेना, NCP-SCP के लोग यूं ही चले गए? वे सब डरकर बीजेपी में गए हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पास भ्रष्टाचार की मोनोपॉली है। आज चार तरीके से वसूली चल रही है। इसमें पहला है चंदा दो, धंधा लो। दूसरा है ⁠हफ्ता वसूली, तीसरा है ⁠ठेका लो, रिश्वत दो और चौथा और आखिरी शेल कंपनी है।

राहुल गांधी ने कहा कि पूरा देश ‘अग्निवीर’ के खिलाफ है। मुझसे एक युवा ने नहीं कहा कि मुझे अग्निवीर अच्छा लगता है। इलेक्टोरल बॉन्ड का सिस्टम निकाला। यहां सड़कों पर एक्सटॉर्शन चलता है, वो (बीजेपी) सरकार में कर रहे हैं। कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट मिलता है, फिर वो सीधे इलेक्टोरल बॉन्ड खरीद लेते हैं। कंपनी को प्रॉफिट ही नहीं है और उससे ज्यादा पैसा वो बीजेपी को दे रही है।

उद्धव ठाकरे ने PM मोदी पर साधा निशाना

वहीं, शिवसेना उद्धव ठाकरे पार्टी के नेता उद्धव ठाकरे ने कहा, देखा जाए तो बीजेपी एक गुबार है, हमनें उसे फोड़ने का काम किया है…आज देशभर के महत्वपूर्ण नेता यहां आए हैं। हमारी ये लोकतंत्र को बचाने की लडाई है।
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा, आप हम पर परिवारवाद का आरोप लगाते है, आपके परिवार में आप और आपकी कुर्सी के अलावा कौन है?

 

देश का संविधान बदलना चाहते हैं प्रधानमंत्री: पवार

एनसीपी शरद चंद्र पवार के प्रमुख शरद पवार ने कहा, देश की स्थिति में बदलाव लाने की जरूरत है और ये बदलाव हम इकट्ठा होकर ला सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी संविधान बदलना चाहती है।

 


Share

Related posts

गद्दे की जगह बेड पर बिछे थे नोट, बेंगलुरु आयकर छापे में बरामद 42 करोड़ कैश

samacharprahari

गांजा बिक्री मामले में अमेजॉन को आरोपी बनाने वाले एसपी का तबादला

samacharprahari

महाराष्ट्र में अनलॉक 4 की गाइडलाइंस जारी, स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद

samacharprahari

केंद्रीय विद्यालयों में अब सांसद-जिलाधिकारी कोटे से नहीं मिलेगा एडमिशन

Prem Chand

‘स्मगल इन इंडिया’ का चमकता धंधा—बीजेपी के ‘नए भारत’ में तस्करों की बल्ले-बल्ले

samacharprahari

भीमा कोरेगांव जांच आयोग को मिला 7वां विस्तार

Prem Chand