Samachar Prahari
Politics

जनता के बीच सोच-समझकर बोलें राहुल गांधी : चुनाव आयोग

Share

प्रहरी संवाददाता, नई दिल्ली, ०६/०३/२०२४ : चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एडवाइजरी जारी की है कि वे सार्वजनिक बयान देते समय और ज्यादा सतर्क रहें। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पनौती और जेबकतरे जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। राहुल ने राजस्थान में बाड़मेर के बायतु और उदयपुर के वल्लभनगर में चुनावी सभा में कहा था- ‘पीएम मतलब-पनौती मोदी।’ अच्छा खासा लड़के वर्ल्ड कप जीत रहे थे, यह अलग बात है हरवा दिया। इस बयान के बाद चुनाव आयोग ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उनसे जवाब मांगा था। वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने भी दिसंबर 2023 में चुनाव आयोग को नोटिस देकर कार्रवाई के बारे में पूछा था। राहुल को दी गई सलाह, उसी निर्देश के बाद आई है।


Share

Related posts

सीएम पद को लेकर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, ‘बीजेपी बड़ी पार्टी है और…’

samacharprahari

भाजपा के पूर्व राजस्व मंत्री की संपत्ति कुर्क

Prem Chand

विश्व बैंक ने जताई ग्लोबल मंदी की आशंका

Vinay

Leave a Comment