ताज़ा खबर
Otherक्राइमताज़ा खबर

गुजरात में पकड़ा गया 1400 करोड़ कीमत का ड्रग्स

Share

गुजरात में पकड़ा ड्रग्स का ज़खीरा

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। गुजरात ATS, भारतीय नौसेना और सेंट्रल एजेंसी के ज्वाइंट  ऑपरेशन के तहत मंगलवार को अरब सागर में भारतीय सीमा में एक बोट से 3300 किलो ड्रग्स जब्त की गई।

नौसेना के मरीन कमांडो ने हेलिकॉप्टर से इस बोट पर कब्जा किया। गुजरात तट पर पकड़ी गई इस ड्रग्स की कीमत करीब 1400 करोड़ रुपये बताई गई है।

नौसेना की ओर से बताया गया कि ड्रग्स स्मगलरों के खिलाफ ‘सागर मंथन’ नाम से ऑपरेशन चल रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग्स की इस बड़ी खेप के साथ 5 विदेशी ड्रग पैडलर्स भी पकड़े गए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार 5 विदेशियों में तीन ईरानी और दो पाकिस्तानी हैं। इनके पास नागरिकता साबित करने के लिए कोई दस्तावेज नहीं मिला है। इनके पास से बरामद की गई ड्रग्स में 3110 किलो चरस, 158 किलो मेथामेफटामाइन और 25 किलो हेरोइन है।

Share

Related posts

महाराष्ट्र में सबसे बड़ी कर्जमाफी का ऐलान: 56 लाख किसानों को ₹2 लाख तक राहत

samacharprahari

करोड़ों रुपये की जूलरी समेत आरोपी गिरफ्तार

samacharprahari

BMC Mayor Reservation RESULT: मुंबई–पुणे समेत 9 निगमों में महिला, 8 में OBC मेयर तय; उद्धव गुट का विरोध

samacharprahari

पश्चिम रेलवे को 1429 करोड़ का नुकसान

samacharprahari

भाजपा विधायक सहित 16 पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Prem Chand

रेलवे ने कबाड़ बेच कर कमाए 225 करोड़ रुपये

samacharprahari