Samachar Prahari
क्राइमखेलताज़ा खबर

मॉडल तान‍िया सिंह ने किया सुसाइड, ‘आख‍िरी कॉल’ बनी वजह

Share

IPL क्रिकेटर आया जांच के लपेटे में, पुलिस ने भेजा समन

 

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के ख‍िलाड़ी अभिषेक शर्मा विवादों में फंस गए हैं। सूरत की एक फेमस मॉडल तान‍िया सिंह की सुसाइड के बाद उनको स्थानीय पुलिस ने पूछताछ के लिए समन भेजा है।
जांच में सामने आया कि 23 साल के क्रिकेटर अभ‍िषेक को ही मॉडल तान‍िया ने आख‍िरी कॉल की थी। ऐसे में कई एंगल के तहत पुलिस मामले की जांच कर रही है।
28 साल की तान‍िया फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग की फील्ड में काम काम करती थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 10,000 से ज्यादा फॉलोअर्स थे।

तान‍िया की सुसाइड करने के बाद पुलिस ने सूरत में अपनी जांच शुरू की है। इस दौरान आईपीएल में एसआरएच (SRH) के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा का नाम सामने आया है। जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि अभ‍िषेक तान‍िया सिंह के संपर्क में थे। हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों संपर्क में नहीं थे, लेकिन पुलिस ने पूछताछ के लिए अभिषेक को इसल‍िए बुलाया, क्योंकि तानिया ने अंतिम कॉल उन्हें ही की थी।

 

बता दें कि मॉडल तान‍िया 20 फरवरी की देर रात घर लौटी थी और उसके बाद ही उसने आत्महत्या कर लिया। इस मामले में पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि तान‍िया की कॉल डिटेल में कई राज छिपे हैं। इसके अलावा यह बात भी सामने आ रही है कि आखिरी कॉल भी उन्होंने अभिषेक शर्मा को ही की थी। इसलिए पुलिस फिलहाल इस एंगल से जांच कर रही है कि प्रेम प्रसंग तो सुसाइड की वजह तो नहीं है।


Share

Related posts

एफआरएल और अमेजॉन विवाद में कानून के अनुसार निर्णय करें

samacharprahari

मुंबई में मॉनसून की मार: बारिश ने ठप की मायानगरी, प्रशासन की तैयारियां धरी की धरी

samacharprahari

बीजेपी विधायक ने किसे बताया महाराष्ट्र का कोरोना

samacharprahari

Leave a Comment