Samachar Prahari
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबर

अशोक चव्हाण ने थामा भगवा झंडा, घोटाले के सारे दाग धुले

Share

पूर्व MLC अमर राजूरकर भी बीजेपी में शामिल, कांग्रेस को लगा डबल झटका

हाइलाइट्स

  • महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ
  • चव्हाण मंगलवार दोपहर औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल हुए
  • कांग्रेस के पूर्व एलएमसी अमर राजूरकर भी बीजेपी में शामिल हुए

 

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण मंगलवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए। मंगलवार दोपहर 12.30 बजे बीजेपी के मुंबई कार्यालय में अशोक चव्हाण ने औपचारिक रूप से भगवा झंडा थाम लिया। इस दौरान महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बकायदा उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार और कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन भी मौजूद थे।

अशोक चव्हाण ने सोमवार को ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपने इस फैसले का कोई विशेष कारण नहीं बताया। महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी कुछ दिन पहले पार्टी छोड़ दी थी। संभावना है कि अशोक चव्हाण को बीजेपी राज्यसभा में मौका देगी।

दरअसल, राज्यसभा चुनाव के लिए आवेदन दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। बीजेपी महाराष्ट्र से तीन लोगों को राज्यसभा भेज सकती है। चर्चा है कि इनमें से एक में अशोक चव्हाण को मौका मिलेगा।

 

डरपोक हैं अशोक चव्हाण, ED के डर से मैदान छोड़ कर भाग गए: चेन्निथला

कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला की मौजूदगी में मंगलवार को गांधी भवन में कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि अशोक चव्हाण डरपोक हैं, इसलिए वह मैदान छोड़कर भाग गए। कांग्रेस पार्टी ने दो बार मुख्यमंत्री बनाया, प्रदेश अध्यक्ष, विधायक, सांसद जैसे विभिन्न पद दिए। उन्हें हर बार पार्टी का नेतृत्व करने का मौका दिया गया, लेकिन उन्होंने कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपते हुए सत्ताधारी दलों से हाथ मिला लिया।

इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, विधायक कांग्रेस दल के नेता बालासाहेब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार, गोवा प्रभारी माणिकराव ठाकरे, विधान परिषद में समूह नेता और पूर्व मंत्री सतेज उर्फ बंटी पाटिल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नसीम खान, चंद्रकांत हंडोरे, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड, पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर, डॉ. विश्वजीत कदम, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष शिवाजीराव मोघे, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव आशीष दुआ, पूर्व सांसद हुसैन दलवई, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन नाना गावंडे, प्रदेश महासचिव प्रमोद मोरे और प्रवक्ता राजू वाघमारे समेत कई नेता उपस्थित थे।


Share

Related posts

श्रीनगर में आतंकी हमला, ट्रैफिक कर्मी की हालत गंभीर

Prem Chand

दुनिया के 170 देशों में 51 हजार भारतीय बच्चों का जन्म हुआ

Vinay

नवी मुंबई में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, नाबालिग लड़की है सरगना

samacharprahari

Leave a Comment