ताज़ा खबर
क्राइमराज्य

यूपी में बयान दर्ज करवाने आई रेप पीड़िता का कोर्ट से अपहरण

Share

दो साल पहले आरोपी ने किडनैप कर किया था रेप, बयान दर्ज कराने आई थी पीड़िता 

डिजिटल न्यूज डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राग अलापने में बीजेपी सरकार पीछे नहीं है, लेकिन दिनदहाड़े एक पीड़ित लड़की कोर्ट परिसर से किडनैप कर ली जाती है। उसकी मां ने कहा कि दो साल पहले भी लड़की का अपहरण कर रेप किया गया था। उसी केस में बयान दर्ज करवाने लड़की कोर्ट पहुंची थी, जब उसका दोबारा अपहरण हुआ।

यह घटना मुजफ्फरनगर की है। कचहरी स्थित पॉक्सो कोर्ट में बयान दर्ज कराने आई दुष्कर्म पीड़ित का आरोपी ने दोबारा अपहरण कर लिया। पीड़िता के परिजन ने आरोपी व उसके साथी पर युवती के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

पुलिस ने बताया कि मोहल्ला मुस्तर्क निवासी आरोपी आनंद प्रकाश ने 30 मई 2022 को युवती का अपहरण करने के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया था। युवती ने आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मीरापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो व दुष्कर्म के मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। इसी मामले में पीड़िता अपनी मां के साथ बयान दर्ज कराने पॉक्सो कोर्ट आई थी, उसी दौरान उसका फिर से अपहरण कर लिया गया।


Share

Related posts

जजों की नियुक्ति में पसंद-नापसंद की नीति ठीक नहीं: सुप्रीम कोर्ट

samacharprahari

नौसेना को मिली चौथी स्कॉर्पिन पनडुब्बी वेला

Amit Kumar

यूपी में बत्तीगुल: निजीकरण के विरोध में सड़कों पर उतरे बिजली विभाग के कर्मचारी

Prem Chand

कठुआ में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, जवानों ने 2 दहशतगर्द किए ढेर

samacharprahari

माफिया मुख्तार अंसारी की इलाज के दौरान मौत

Prem Chand

रिलायंस जियो का नया धमाका, 749 रुपये में साल भर तक अनलिमिटेड कॉल और डेटा

Prem Chand