ताज़ा खबर
Otherक्राइमराज्य

पैरोल पर जेल से बाहर आया हत्या का दोषी एक महिला और नाबालिग बेटी से दुष्कर्म करने पर गिरफ्तार

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, नागपुर। पैरोल पर जेल से बाहर आए हत्या के दोषी व्यक्ति को एक महिला से दुष्कर्म और उसकी नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

शहर के जरीपटका इलाके के निवासी भरत गोस्वामी (33) को वर्ष 2014 में हत्या के एक मामले में दोषी ठहराया गया था। अधिकारी ने कहा कि वह हाल ही में पैरोल पर बाहर आया था। पुलिस ने कहा कि गोस्वामी 25 जनवरी को अपनी परिचित 43-वर्षीय महिला के घर गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए कहा कि उसने कथित तौर पर महिला की 14-वर्षीय बेटी का भी यौन उत्पीड़न किया तथा अपराध के बारे में किसी को बताने पर महिला को उसकी नाबालिग लड़की को जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गोस्वामी को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।


Share

Related posts

धीरेंद्र शास्त्री पर भड़काऊ पोस्ट, दो पर एफआईआर

Prem Chand

बिना सहमति के महिला के शरीर को छूना उसका शील भंग करना है: बॉम्बे हाईकोर्ट

samacharprahari

मध्याह्न भोजन से अंडा और रागी बाहर, सरकार का निर्णय अनुचित

Prem Chand

बांद्रा में गिरी 4 मंजिला इमारत, मलबे से बचाए गए 16 लोग, 2 गंभीर

samacharprahari

फयूचर, अमेजन के बीच ‘लेटर वॉर’, पहुंचे सेबी के ‘दरबार’

samacharprahari

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज दरों में किया बदलाव

Prem Chand