Samachar Prahari
Otherराज्य

बांद्रा में गिरी 4 मंजिला इमारत, मलबे से बचाए गए 16 लोग, 2 गंभीर

Share

मुंबई। पश्चिम मुंबई उपनगर के बांद्रा में सोमवार रात एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई थी। मलबे से 16 लोगों को बचाने में प्रशासन को मदद मिली है। बताया जा रहा है कि यह इमारत कई दिनों से खाली थी, लेकिन इसके गिरने पर बगल की इमारत का हिस्‍सा भी इसकी चपेट में आ गया था। इस हादसे में 16 लोग इमारत के मलबे में दब गए थे। अब इन सभी लोगों को मंगलवार त‍क मलबे से बाहर निकाल लिया गया। सभी लोगों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई है।
बता दें कि इमारत गिरने की यह घटना सोमवार रात करीब 8 बजे हुई थी। जानकारी के अनुसार यह बिल्डिंग पिछले काफी दिनों से खाली थी। इस इमारत के नीचे एक सैलून और कंप्‍यूटर रिपेयरिंग की दुकान थी। घटना के दिन यह दोनों ही दुकानें खुली थीं। सैलून में 3 लोग थे, जबकि कंप्‍यूटर वाली दुकान में 13 लोग थे। जब इमारत गिरने की यह घटना हुई तो सात लोग खुद मलबे से बाहर निकल आए. जबकि सात लोगों को पुलिस और स्‍थानीय लोगों ने बाहर निकाला। दो व्‍यक्तियों को दमकल विभाग की टीम ने 3 घंटे की मशक्‍कत के बाद बाहर निकाला। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 


Share

Related posts

मायानगरी अब नाबालिग लड़कियों के लिए असुरक्षित!

samacharprahari

राजा भैया ने सपा नेता के खिलाफ मुकदमा वापस लिया

Prem Chand

यूपी में एनकाउंटर्स पर जश्न, अधिकारियों को मिलता है प्रमोशन !

samacharprahari

Leave a Comment