ताज़ा खबर
OtherTop 10राज्य

मुंबई में हुक्का बार में छापा, कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में नौ पर मामला दर्ज

Share

मुंबई। मुंबई के पश्चिमी उपनगर साकी नाका में कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में एक हुक्का बार से नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साकी नाका पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि साकी नाका पुलिस ने मंगलवार को जरी-मरी इलाके में एक हुक्का बार में छापा मारकर नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि हुक्का बार में तीन कर्मचारियों और छह ग्राहकों सहित सभी आरोपी बिना अनुमति जमा हुए थे और हुक्का पी रहे थे। अभियुक्तों के खिलाफ भादंसं की धारा 188 और 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि सभी को बाद में नोटिस दे कर जाने दिया गया और मामले में आगे की जांच जारी है।


Share

Related posts

नहीं लौटेगा बैलेट पेपर, EVM से ही होगा मतदान, सुप्रीम कोर्ट में VVPAT से संबंधित सभी याचिकाएं खारिज

samacharprahari

मल्टी सरफेस प्रोटेक्शन शीट्स लॉन्च

Amit Kumar

जीएसटी काउंसिल की बैठक: 2022 के बाद भी लगेगा कम्पेनसेशन सेस!

samacharprahari

श‍िंदे सरकार कुछ दिन की मेहमान!

samacharprahari

इस साल जम्मू-कश्मीर में मारे गए 178 आतंकी

samacharprahari

कोरोना की दूसरी लहर ने बढ़ाई राज्य में ऑक्सीजन की खपत

samacharprahari