Samachar Prahari
OtherTop 10ताज़ा खबरभारतराज्य

कोरोना की दूसरी लहर ने बढ़ाई राज्य में ऑक्सीजन की खपत

Share

दैनिक इस्तेमाल 1400 मेट्रिक टन पहुंची

मुंबई। कोरोना की दूसरी लहर ने मुंबई सहित महाराष्ट्र, गुजरात समेत देश के अधिकांश राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। कोरोना से ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। राज्य में कोरोना के रोजाना नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ गई है। हालात यह हैं कि उत्पादन के मुकाबले राज्य में 150 मेट्रिक टन ऑक्सीजन का अतिरिक्त इस्तेमाल हो रहा है। ऑक्सीजन किल्लत से निपटने के लिए राज्य सरकार दूसरे राज्यों से
ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रही है।
बता दें कि राज्य में रोजाना 1250 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन होता है, लेकिन मौजूदा समय
में ऑक्सीजन की डिमांड 1400 मीट्रिक टन तक पहुंच गई है। कोरोना के कारण मुंबई की परिस्थिति विकट हो रही है। पिछले 3 दिनों में लगभग 7 अस्पतालों से 168 मरीजों को ऑक्सीजन समाप्त हो जाने पर दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। दूसरी ओर प्राइवेट अस्पतालों में महंगे दामों पर ऑक्सीजन मिल रहे हैं।


Share

Related posts

सीतापुर में स्कूल में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या

Girish Chandra

खेतों में मिला सोने से भरा कलश, मची लूट

Girish Chandra

भड़काऊ भाषणों पर ‘सिलेक्टिव न्याय’: कब रुकेगा दोहरापन?

samacharprahari

Leave a Comment