ताज़ा खबर
Otherक्राइमताज़ा खबर

मेक्सिको की महिला डीजे से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Share

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। पुलिस ने मेक्सिको निवासी एक महिला डिस्क जॉकी (डीजे) से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बांद्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह 31 वर्षीय पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी भी डीजे के रूप में काम करता है।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने वर्ष 2019 से कई बार महिला से दुष्कर्म किया। महिला फिलहाल मुंबई में रहती है और आरोपी उसका मैनेजर है। दर्ज मामले के आधार पर बताया गया, ‘महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि वह 2017 में सोशल मीडिया के जरिए आरोपी से मिली थी।

आरोपी ने जुलाई 2019 को बांद्रा में अपने घर में उसका यौन उत्पीड़न किया था।’
अधिकारी के अनुसार, महिला को आरोपी धमकाया करता था कि अगर वह राजी नहीं हुई तो वह उसे काम से बाहर निकाल देगा। वह महिला को उसकी अंतरंग तस्वीरों के माध्यम से ब्लैकमेल किया करता था।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 354 (महिला की इज्जत को भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) और 506 (आपराधिक मंशा) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।


Share

Related posts

हवाई अड्डों के नामकरण के लिए एक समान नीति बनाए सरकारः हाई कोर्ट

samacharprahari

आबकारी विभाग के पूर्व कमिश्नर के घर पहुंची जांच एजेंसी की टीम

samacharprahari

खुदकुशी करने का प्रयास करने वाले किसान ने तोड़ा दम

Prem Chand

गडकरी बोले- वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में मुंह छिपाता हूं, दुनिया में सड़क हादसों का सबसे गंदा रिकॉर्ड हमारा; देश में एक्सीडेंट कम होने के बजाय बढ़े हैं

Prem Chand

अभिनेता के साथ केवाईसी के नाम पर ठगी

Prem Chand

वक्फ संशोधन एक्ट मामले पर सुनवाई टली, SG मेहता बोले- बनी रहेगी यथास्थिति

samacharprahari