ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10राज्य

मणिपुर में फिर शुरू हुई हिंसा, पांच आम नागरिकों और तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत

Share

 

डिजिटल न्यूज डेस्क, इंफाल। मणिपुर में हिंसा का ताज़ा दौर फिर से शुरू हो गया है। गुरुवार रात हुई हिंसा में पांच आम नागरिक और सेना के तीन जवान मारे गए हैं। बुधवार को भी टेंग्नौपाल में ‘हथियारबंद चरमपंथियो’ के हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी और छह लोग घायल हो गए थे। दो दिन की हिंसा में सात लोगों की मौत हो गई है।

बता दें कि बीते आठ महीने से राज्य में जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पिछले साल मई से मणिपुर में बहुसंख्यक मैतेई समुदाय और आदिवासी कुकी-ज़ो समुदाय के बीच जातीय हिंसा जारी है। पिछले आठ महीनों में कम से कम 200 लोगों की जान गई है और 50,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन किए गए।

गुरुवार को मणिपुर पुलिस ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा- “18 जनवरी को विष्णुपुर ज़िले के निंगथौखोंग खा खुनो में अज्ञात सशस्त्र बदमाशों ने चार आम नागरिकों की हत्या की। मामले की जांच जारी है और अपराधियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।” इस ट्वीट के थोड़ी देर बाद ही मणिपुर पुलिस ने बताया कि एक और नागरिक की हत्या हो गई है।

इससे पहले 17 जनवरी की देर रात मणिपुर पुलिस ने बताया था कि चरमपंथियों ने योजना के तहत सुरक्षाबलों पर हमला किया, जिसमें मणिपुर राइफ़ल्स के एक जवान, मणिपुर पुलिस के आईआरबी फ़ोर्स के एक जवान और भारतीय रिज़र्व बटालियन के एक जवान सहित कुल तीन सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।


Share

Related posts

केरल और बंगाल में एनआईए की रेड, अलकायदा से जुड़े 9 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

samacharprahari

ईबिक्स कैश को ऑटोमेशन एवं डिजिटाइज़िंग कॉन्ट्रैक्ट मिला

Vinay

गद्दे की जगह बेड पर बिछे थे नोट, बेंगलुरु आयकर छापे में बरामद 42 करोड़ कैश

samacharprahari

सचिन वाझे के राजनीतिक हैंडलर का पता लगाए जांच एजेंसीः देवेन्द्र फडणवीस

samacharprahari

दबाव में झुकी दिल्ली: जाति अब आंकड़ों में दर्ज होगी

samacharprahari

सुप्रीम कोर्ट ने स्पेसिफिक परफॉर्मेंस डिक्री की असाइनमेंट पर लगाई मुहर

Prem Chand