ताज़ा खबर
Otherक्राइम

स्टूडेंट ने कहा, ‘मेरे पास इनपुट है…इंड‍िगो के 40 विमान गिरा दिए जाएंगे’

Share

-कानपुर से छात्र ने किया फोन कॉल, दिल्‍ली से लेकर कानपुर और लखनऊ तक मची खलबली

डिजिटल न्यूज डेस्क, कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर से आए एक फोन कॉल्स ने दिल्‍ली से लेकर कानपुर और लखनऊ तक खलबली मचा कर रख दिया। हाई स्‍कूल में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र ने निजी विमानन कंपनी के कस्‍टमर केयर को फोन किया और बताया कि उसके पास इनपुट हैं कि विमानन कंपनी के 40 विमानों को रिहायशी इलाकों में गिरा दिया जाएगा। सूचना मिलते ही चारों ओर हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने जब फोन कॉल का लोकेशन ट्रेस किया, तो इस छात्र के बारे में पता लगा। पूछताछ में इजरायल-हमास युद्ध का कनेक्‍शन भी निकल आया।

इजरायल-हमास युद्ध का क्या है कनेक्‍शन

जानकारी के अनुसार, कमिश्नरेट के सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र से एक नाबालिग छात्र की शरारत ने हड़कंप मचा दिया। पूछताछ में छात्र ने बताया कि इजरायल-हमास युद्ध की खबरें और वीडियो देखकर उसने गूगल से इंडिगो एयरलाइन के कस्‍टमर केयर का नंबर निकाला। उसने पिता के फोन से कस्टमर केयर में कॉल लगाकर 40 विमानों को रिहाइशी क्षेत्र में गिराने की सूचना होने की बात कही।
इंडिगो एयरलाइन ने इसकी जानकारी पुलिस के आला अधिकारियों को दी, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने लोकेशन ट्रेस करनी शुरू की, तो वह पश्चिम पारा थाने की न्यू आजाद नगर चौकी के पास का निकला। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग छात्र को मोबाइल समेत हिरासत में ले लिया है। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर धमकी देने की धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर छात्र से पूछताछ कर रही है।

नाती ने मजाक में कहा- राम मंदिर में बम है

इससे पहले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच शनिवार की देर रात राममंदिर व राम जन्मभूमि थाने में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया था। दरअसल, शाहजहांपुर के रहने वाले 12 वर्ष के बच्चे ने वीडियो गेम खेलने के दौरान 112 डायल कर दिया। फोन उठने पर उसने मजाक में पहले कहा कि रामजन्मभूमि थाने में बम है।

कंट्रोल रूम से जब कॉल की गई तो बच्चे ने कहा कि राममंदिर में भी बम रखा गया है। पुलिस ने मोबाइल नंबर की जांच शुरू की तो पता चला कि नंबर जिला शाहजहांपुर के गांव पिपरा जप्ती का है। कंट्रोल रूम से तत्काल शाहजहांपुर और अयोध्या पुलिस को सूचना दी गई। शाहजहांपुर पुलिस कॉल करनेवाले के घर पहुंच गई। पूछताछ में पता चला कि लीलावती का नाती मोबाइल में गेम खेल रहा था। बच्चे ने बताया कि खेलने के दौरान ही अचानक इमरजेंसी कॉल 112 नंबर पर लग गई। उसने मजाक में बम की बात कही थी।


Share

Related posts

ऑपरेशन चक्र के तहत सीबीआई की गिरफ्त में आए 26 साइबर क्रिमिनल्स

Amit Kumar

जम्मू में मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

Prem Chand

बीपीसीएल ने योग उत्सव 2022 मनाया

samacharprahari

सरकार ने अदालत में कहा – आईपीएस अधिकारी परमबीर का पता नहीं चल रहा

samacharprahari

वैश्विक तनाव के बीच नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का शंखनाद, 11 देशों के मंच पर व्यापार, तकनीक और खाद्य सुरक्षा पर भारत का दांव

samacharprahari

पाकिस्तान में बस हादसा, 37 लोगों की मौत

Prem Chand