ताज़ा खबर
ताज़ा खबरदुनिया

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा हमला, विस्फोट में पांच पुलिसकर्मियों की मौत

Share

किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है घटना की जिम्मेदारी

डिजिटल न्यूज डेस्क, लाहौर। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सोमवार को हुए एक शक्तिशाली बम विस्फोट में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर है। हमला पुलिस प्रोटेक्शन टीम को निशाना बनाकर किया गया था। बाजौर जिले में एंटी पोलियो अभियान में ड्यूटी पर लगी पुलिस टीम पर यह हमला किया गया। आईईडी धमाके में पांच पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को बाजौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

साल 2021 में जब से अफगानिस्तान में तालिबान का शासन आया है, तब से पाकिस्तान में अफगानिस्तान से सटी इस सीमा पर हमले बढ़ गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन इससे पहले भी पोलियो वैक्सीनेशन अभियान पर पाकिस्तान तालिबान ने कई हमले किए हैं। ऐसे में ताजा मामले में भी पाकिस्तान तालिबान की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता।

रविवार को भी हुआ था हमला, चार लोगों की गई थी जान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रविवार को भी एक आतंकी हमले में चार लोगों की मौत हो गई थी। दरअसल, अज्ञात बंदूकधारियों ने दो वाहनों पर अंधाधुंन गोलियां बरसाईं थी। यह हमला पाराचिनार से पेशावर के रास्ते पर हुआ। अभी तक इस हमले की भी किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, यह इलाका शिया और सुन्नियों के बीच सांप्रदायिक हिंसा के लिए भी जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में साल 2023 में 419 आतंकी हमले हुए, जिनमें 620 लोग मारे गए। मरने वालों में 306 सुरक्षाकर्मी, 222 आम नागरिक और 92 आतंकी शामिल थे।

 


Share

Related posts

हमारी सरकार बनेगी किसानों की आवाज़: राहुल गांधी

Prem Chand

सुरक्षा नियमों की चूक या सुनियोजित साजिश: कॉकपिट की इमरजेंसी कुल्हाड़ी से ही प्लेन क्रैश कराने की थी तैयारी, जांच में खुले कई राज

samacharprahari

मोरक्को ने स्पाइवेयर के इस्तेमाल से किया इनकार

Prem Chand

बेरोजगारी की मार से देश बेहाल, फरवरी में बेरोजगारी दर 8.1 पर्सेंट

samacharprahari

 9 करोड़ की CC सड़क में ‘सीमेंट कम, भ्रष्ट आचार का मसाला ज्यादा!

samacharprahari

सरकार के आदेश के खिलाफ परमबीर पहुंचे हाई कोर्ट

samacharprahari