ताज़ा खबर
बिज़नेस

ऑडी इंडिया 2024 में 3 गाड़ियां करेगी लॉन्च

Share

प्रहरी संवाददाता, मुंबई। ऑडी इंडिया के लिए पिछला साल बिजनेस के लिहाज से काफी अच्छा रहा। कंपनी ने क्यू3 स्पोर्टबैक, क्यू8 ई-ट्रॉन और क्यू8 ई-ट्रॉन स्पोर्टबैक मार्केट में पेश किया था। वहीं, 2024 में भी दो या तीन नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें दो फेसलिफ्ट और एक नई ईवी लाने जा रही है। इसके तहत ऑडी क्यू8 फेसलिफ्ट, ऑडी ए6 फेसलिफ्ट और ऑडी क्यू6 ई ट्रॉन मॉडल को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कीमतों का खुलासा नहीं किया गया है।

ऑडी क्यू8 फेसलिफ्ट में कई सारे कॉस्मेटिक अपडेट्स रहेंगे। प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की तरह इसमें भी 340 हॉर्स पॉवर और 3.0-लीटर V6 क्षमता का टर्बो-पेट्रोल इंजन, 8-स्पीड ऑटोमैटिक और क्वाट्रो एडब्लूडी सिस्टम रहेगा। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट के लिए ऑडी A6 फ़ेसलिफ़्ट के लॉन्च होने के लगभग एक साल बाद यह भारत आएगी।

ऑडी के नव विकसित प्रीमियम प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक (पीपीई) पर आधारित नई इलेक्ट्रिक एसयूवी क्यू6 ई-ट्रॉन भी लॉन्च के लिए तैयार है। इसमें 600 किमी की रेंज के साथ 800V आर्किटेक्चर का उपयोग किया गया है।


Share

Related posts

करदाताओं को 2.62 लाख करोड़ का रिफंड

samacharprahari

मोदी सरकार में 8 लाख करोड़ का लोन राइट ऑफ

samacharprahari

लॉकडाउन में रेलवे ने पहुंचाया 15 मिलियन टन सामग्री

samacharprahari

बीपीसीएल ने योग उत्सव 2022 मनाया

samacharprahari

कूटनीतिक टकराव हुआ तो थम सकती है देश की डिजिटल सांस

samacharprahari

अमेजन ऑनलाइन से जुड़े 25 लाख छोटे कारोबारी

samacharprahari