ताज़ा खबर
क्राइमराज्य

बदायूं में नल से पानी पीने को लेकर दलित युवक की डंडे से पिटाई, मौत

Share

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच के आदेश

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में सार्वजनिक नल से पानी पीने पर कुछ लोगों ने 24 वर्षीय एक दलित युवक की कथित तौर पर डंडों से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि उसहैत थाना पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के पिता जगदीश ने आरोप लगाया है कि सोमवार की रात उनके बेटे कमलेश (24) की सूरज राठौड़ और उसके साथियों ने नल से पानी पीने पर डंडे से पिटाई कर दी। कमलेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना में नामजद सूरज राठौड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रीवास्तव ने कहा कि कमलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं और इसकी जांच उझानी के क्षेत्राधिकारी करेंगे।


Share

Related posts

एनआईए की गिरफ्त में आया अल-कायदा का आतंकी

Prem Chand

चित्रकूट जेल में गैंगवार, तीन क्रिमिनल ढेर

Prem Chand

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश की ताजपोशी

samacharprahari

बंगाल में हिंसा के बीच राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

samacharprahari

पार्टी का नाम और सिंबल जब्त करना ‘अन्याय’ः ठाकरे गुट

samacharprahari

सरकार के आदेश के खिलाफ परमबीर पहुंचे हाई कोर्ट

samacharprahari