ताज़ा खबर
OtherTop 10क्राइमताज़ा खबरदुनियाभारत

मौत की सजा पाए नेवी के 8 पूर्व अफसरों को राहत की उम्मीद, कतर कोर्ट ने स्वीकार की भारत की अर्जी

Share

कथित तौर पर इजरायल के लिए जासूसी करने का आरोप

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली। कतर की कोर्ट ने पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारियों की अपील को स्वीकार कर लिया है और जल्द ही इस मामले पर अगली सुनवाई होगी। अक्टूबर में कतर की एक अदालत ने आठ पूर्व नेवी ऑफिसर्स को मौत की सजा सुनाई थी।

पिछले साल कतर में गिरफ्तार किए गए भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को 27 अक्टूबर 2023 को कतर की अदालत ने मौत की सजा सुनाई, तो हर कोई हैरान रह गया। सूत्रों के मुताबिक, कतर की एक अदालत ने नौसेना के पूर्व कर्मियों की अपील दस्तावेज स्वीकार कर लिया है। अगली सुनवाई जल्द होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ेंः https://samacharprahari.com/news/category/10633/

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने अपनी आखिरी साप्ताहिक ब्रीफिंग में कहा है कि भारत ने फैसले के खिलाफ पहले ही अपील दायर कर दी है।

बता दें कि इन अफसरों पर कथित तौर पर इजरायल के लिए जासूसी करने का आरोप है। कतर की न्यूज वेबसाइट अल-जजीरा के रिपोर्ट के मुताबिक, इन अफसरों पर कतर के सबमरीन प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारियां इजरायल को देने का आरोप है। नौसेना से रिटायर्ड ये सभी अफसर दोहा स्थित अल-दहरा कंपनी में काम करते थे।

Share

Related posts

जामनगर में एयरफोर्स का जगुआर क्रैश, फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव शहीद

samacharprahari

सरकार ने दिए संकेत- एलएसी को लेकर बंद कमरे में हो सकती है विपक्षी नेताओं के साथ बातचीत

samacharprahari

MP Election 2023: 10 हजार की डील…सवाल सुनते ही भागने लगे बीजेपी के केंद्रीय मंत्री

samacharprahari

जम्मू में मुठभेड़ में दो पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

Prem Chand

मुंबई बीएमसी चुनाव: फडणवीस सरकार में शिंदे की शिवसेना ने मांगी 90–100 सीटें

Prem Chand

वक्फ संशोधन एक्ट मामले पर सुनवाई टली, SG मेहता बोले- बनी रहेगी यथास्थिति

samacharprahari