ताज़ा खबर
OtherPoliticsराज्य

लखीमपुर खीरीः विवादित जमीन पर कब्जा रोकने गए पूर्व विधायक की दबंगों ने पीट-पीटकर की हत्या

Share

अस्पताल ले जाते समय कांग्रेस नेता की मौत

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के एक पूर्व विधायक की दबंगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। कांग्रेस के पूर्व विधायक निर्वेंद्र कुमार मिश्रा लखीमपुर खीरी जिले में तिरकौलिया पढुआ गांव के पास सड़क किनारे विवादित भूमि पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने से रोकने के लिए गए थे, लेकिन वहां मामला बढ़ गया और हाथापाई हो गई। मारपीट में वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पूर्व विधायक की हत्या पर कांग्रेस, सपा और बसपा ने यूपी सरकार पर हमला बोला है।

लखीमपुर खीरी जिले में संपूर्णनगर थाना क्षेत्र के निघासन विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके निर्वेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना की दबंगों से मारपीट हो गई। दबंगों ने उनके बेटे को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया है। निर्वेंद्र कांग्रेस के नेता रहे हैं और 3 बार पूर्व विधायक रहे हैं। हत्या से नाराज समर्थकों ने पूर्व विधायक का शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि निर्वेंद्र मिश्रा और दूसरे गुट के बीच पिछले कई साल से जमीन विवाद है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। रविवार को करीब 1 बजे दूसरे गुट के लोग विवादित जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए, जिसकी जानकारी पूर्व विधायक को हुई तो वह अपने बेटों के साथ मौके पर पहुंचे। विवादित भूमि पर कब्जा करने के मामले में दबंगों से उनकी बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर हथियारों से लैस दबंगों ने मिश्रा और उनके बेटे के साथ जमकर मारपीट की।

 


Share

Related posts

3.65 करोड़ जन-धन खाता में नहीं है एक भी पइसा!

samacharprahari

झांसी: होस्टल रेप कांड में 8 आरोपी छात्र गिरफ्तार

Girish Chandra

अखिलेश बोले, ‘झूठ ना बोलो ‘गंगा के तट’, न करो घोषणा बिन-बजट’

samacharprahari

पीएसीएल के 12.7 लाख से अधिक निवेशकों को पैसा मिला: सेबी

samacharprahari

जौनपुर में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव में बवाल

Prem Chand

11 राज्यों में 76 जगहों पर CBI की छापेमारी

samacharprahari