ताज़ा खबर
OtherPoliticsTop 10ताज़ा खबरराज्य

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 752 करोड़ की संपत्ति जब्त

Share

एजेएल और यंग इंडिया की प्रॉपर्टी जब्त, मुंबई और दिल्ली में हुई कार्रवाई

डिजिटल न्यूज डेस्क, नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने पीएमएलए के तहत बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) और यंग इंडिया की 751.9 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोप है कि यह संपत्ति अपराध की कमाई से खरीदी गई थी। ईडी ने दिल्ली, लखनऊ और मुंबई में यह कार्रवाई की है।

ईडी सूत्रों के मुताबिक, एजेएल की 661.69 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है, जबकि यंग इंडिया की 90.21 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की गई है। ईडी ने दिल्ली के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के आदेश पर साल 2014 में एजेएल और यंग इंडिया के खिलाफ जांच शुरू की थी।

इसे भी पढ़ें: https://samacharprahari.com/news/category/10633/

कांग्रेस से भी है संबंध
ईडी की जांच से पता चला है कि इस मामले के आरोपियों ने मेसर्स यंग इंडिया के माध्यम से एजेएल की करोड़ों रुपये की संपत्ति हासिल करने के लिए आपराधिक साजिश रची थी।

मेसर्स एजेएल को समाचार पत्र प्रकाशित करने के लिए भारत के विभिन्न शहरों में सरकार द्वारा रियायती दर पर भूखंड दिए गए थे। एजेएल ने साल 2008 में अपना प्रकाशन कार्य बंद कर दिया और फंड का उपयोग कमर्शियल उद्देश्यों के लिए किया गया।

बता दें कि एजेएल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 90.21 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाना था। कांग्रेस पार्टी ने इस कर्ज को माफ कर दिया  साजिश रचकर एजेएल को महज 50 लाख रुपये में मेसर्स यंग इंडिया को बेच दिया।

गांधी परिवार पर क्या हैं आरोप?

यंग इंडिया के शेयर गांधी परिवार और उनके करीबियों को दे दिए गए। एजेएल की करोड़ों की संपत्ति यंग इंडिया के जरिए गांधी परिवार के हाथ में आ गई।
इस मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ऑस्कर फर्नांडिस, मोती लाल वोहरा और सुमन दुबे आरोपी हैं। इस मामले में ईडी सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी पूछताछ कर चुकी है।


Share

Related posts

कानपुर में हिंसाः नमाज के बाद पथराव और फायरिंग

samacharprahari

महिला इंस्पेक्टर ने एसएसओ को जड़ा थप्पड़ तो 35 गांवों की बत्ती गुल

samacharprahari

युवा सशक्तिकरण को मिलेगा नया बल, महाराष्ट्र सरकार देगी हरसंभव सहयोग

samacharprahari

चीन में 20 साल पीछे गई मकानों की कीमत, भारत के टॉप-7 शहरों पर क्या होगा असर?

samacharprahari

यूपी में महिला टीचर का रेप के बाद अपहरण

samacharprahari

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका: 15 पार्षदों ने बगावत की, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का गठन

samacharprahari