Samachar Prahari
Other
Share

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर  2023 : भारतीय क्रिकेट टीम के महान पूर्व स्पिनर बिशन सिंह बेदी हमारे बीच नहीं रहे हैं. 23 अक्टूबर सोमवार दोपहर को उनके निधन की खबर ने तमाम क्रिकेट फैंस को शोक में डुबो दिया. दुनिया भर में अपनी फिरकी गेंदबाजी से भारत का लोहा मनवाने वाले इस धुरधर को हर कोई सलाम करता है. 25 सितंबर 1946 को जन्मे बिशन सिंह का 77 साल की उम्र में निधन हुआ. वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता टेस्ट से बिशन सिंह बेदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी. 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में उन्होंने अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेला. जुलाई 1974 में बिशन सिंह बेदी ने पहला वनडे मैच खेला था. 1979 में श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेलने उतरे थे. भारत के लिए बिशन सिंह बेदी ने 67 टेस्ट और 10 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कुल 266 विकेट अपने नाम किए थे जबकि वनडे में उनके नाम कुल 7 विकेट रहे.


Share

Related posts

चार भारतीय छात्राओं ने मैथ्स ओलंपियाड में कांस्य पदक जीता

samacharprahari

शहरों में बढ़ रही है बेरोजगारों की संख्या

samacharprahari

भारतीय डॉर्नियर ने पाकिस्तानी जंगी जहाज आलमगीर को खदेड़ा

samacharprahari

Leave a Comment