Samachar Prahari
Other

वाघ बकरी चाय के मालिक की ब्रेन हैमरेज से मौत

Share

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर 2023 : वाघ बकरी चाय के निर्देशक और मालिक पराग देसाई का आज निधन हो गया। गिरने के बाद उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। पराग देसाई 49 वर्ष के थे. ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे और आज उनका निधन हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, 15 अक्टूबर की सुबह जब पराग देसाई अपने घर के पास टहल रहे थे तो उसी समय आवारा कुत्ते उनके पीछे पड़ गए और अपने बचाव में वह फिसल गए और गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था। पराग देसाई परिवार की चौथी पीढ़ी के सदस्य थे, जो कंपनी के कारोबार को संभालते थे. वाघ बकरी चाय ग्रुप की स्थापना नरंदास देसाई ने 1892 में की थी।


Share

Related posts

नहर में पानी नहीं आने से किसान परेशान

Prem Chand

सेबी ने फ्रैंकलिन टेम्पलटन पर लगाया 15 करोड़ का जुर्माना

samacharprahari

न्याय यात्रा से पहले कांग्रेस को डबल झटका !

samacharprahari

Leave a Comment