ताज़ा खबर
Other

रिजर्व बैंक ने ICICI और कोटक महिंद्रा बैंक पर लगाया जुर्माना

Share

मुंबई, 17 अक्टूबर 2023 : भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के 2 दिग्गज बैंकों पर कड़ा जुर्माना लगाया है. आरबीआई ने कुछ नियामकीय नियमों के उल्लंघन के लिए निजी क्षेत्र के ICICI बैंक पर 12.19 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक पर 3.95 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. रिजर्व बैंक ने एक बयान में कहा कि आईसीआईसीआई बैंक पर उसने यह जुर्माना कर्ज एवं अग्रिम से संबंधित अंकुशों और धोखाधड़ी वर्गीकरण एवं बैंकों की तरफ से जानकारी देने से संबंधित मानकों के उल्लंघन पर लगाया है.

रिजर्व बैंक ने एक अन्य बयान में कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक पर जुर्माना वित्तीय सेवाओं की आउटसोर्सिंग में जोखिम प्रबंधन एवं आचार संहिता से संबंधित निर्देशों का पालन नहीं करने पर लगाया गया है. यह कार्रवाई बैंक की तरफ से नामित वसूली एजेंट, ग्राहक सेवा और कर्ज एवं अग्रिम प्रावधानों में खामी से भी संबंधित है.


Share

Related posts

DRDO ने दागा ‘सीक्रेट हथियार’

Amit Kumar

एच-1बी वीजा से धोखाधड़ी मामले में भारतीय अरेस्ट

samacharprahari

सपा मुखिया ने कहा- गठबंधन में टिकट देकर हमने खाया धोखा

Prem Chand

राज्यों का कर्ज बढ़कर 68 लाख करोड़ का अनुमान : रिपोर्ट

samacharprahari

‘आर्थिक तबाही’ के लिए वित्त मंत्री इस्तीफा दें या प्रधानमंत्री उन्हें बर्खास्त करें: कांग्रेस

samacharprahari

विकसित अर्थव्यवस्थाएं 2024 तक पटरी पर लौटेंगी : आईएमएफ

samacharprahari