ताज़ा खबर
बिज़नेस

5-जी नेटवर्क की नीलामी में चीन की कंपनियों को शामिल नहीं करने की अपील

Share

नई दिल्ली। अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ ने संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद से देश में 5-जी नेटवर्क की नीलामी प्रक्रिया में चीन की कंपनी हुआवई टेक्नॉलोजिस और जेड टी ई कॉर्पोरेशन को शामिल नहीं करने की अपील की है।

केंद्रीय मंत्री को लिखे एक पत्र में परिसंघ के महामंत्री प्रवीण खण्डेलवाल ने कहा है कि देश के सात करोड़ से अधिक व्यापारियों का इस संबंध में सरकार से यह मांग है। परिसंघ का कहना है कि 5-जी मोबाइल नेटवर्क से डाउनलोड प्रक्रिया बहुत तेज होती है और यह महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को सहयोग करने में सक्षम है। खण्डेलवाल ने कहा कि अमरीका और ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही चीन की इन दोनों कंपनियों पर प्रतिबंध लगा रखा है। इन दोनों कंपनियों पर साजिश रचने, काले धन को सफेद करने और बैंक धांधली के आरोप  लगे हैं।


Share

Related posts

5 महीने के निचले स्तर पर पहुंची मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई

samacharprahari

प.रे. के 19 रेल सुरक्षा कर्मी सम्मानित

Prem Chand

स्टार एमएफ पर 22,905 करोड़ का ट्रांजैक्शन

samacharprahari

ED की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल: 6,444 मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में सिर्फ 53 में ही दोषसिद्धि, क्यों फिसला सरकारी शिकंजा?

samacharprahari

कतर में आठ भारतीयों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

samacharprahari

Govt notifies Covid-19 as disaster; announces Rs 4 lakh ex-gratia for deaths

Admin