ताज़ा खबर
ताज़ा खबरराज्य

मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान शहीद

Share

मुंबई। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सोलापुर निवासी सीआरपीएफ जवान शहीद हो गया। अधिकारी उसका पार्थिव शरीर उसके पैतृक निवास लाने की तैयारी कर रहे हैं।

कश्मीर के पुलवामा में मंगलवार भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। हालांकि, आतंकियों से लड़ते हुए सीआरपीएफ के जवान सुनील काले शहीद हुए हैं। सोलापुर के एक अधिकारी ने जिले के बारसी तहसील के पनगांव के निवासी सीआरपीएफ जवान सुनील काले के पुलवामा मुठभेड़ में शहीद होने की पुष्टि की है। अधिकारी ने बताया कि जवान काले साल 2000 में सैन्य सेवा में शामिल हुए थे और पिछले कुछ समय से वह जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। उन्होंने कहा, ‘संबंधित अधिकारी जवान के पार्थिव शरीर को वापस लाने की तैयारी में जुटे हैं।’

जम्मू पुलिस के हवाले से बताया गया है कि सीआरपीएफ के जवान के अलावा मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी भी मारे गए हैं। एसएसपी कुपवाड़ा श्रीराम अंबरकर ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बल ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बुंडजू और लोलाब में मंगलवार की सुबह घेराबंदी करने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया था। उसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में महाराष्ट्र का एक जवान शहीद हो गया।


Share

Related posts

सड़क हादसे में चार की मौत, कार के उड़े परखच्चे

Prem Chand

मुंबई धमाकों का आरोपी गजेंद्र सिंह चढ़ा यूपी एसटीएफ के हत्थे

samacharprahari

अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी ने मारी बाजी, दूसरे नंबर पर अडानी

samacharprahari

कफील खान का भाषण हिंसा भड़काने वाला नहीं, एकता का संदेश: हाई कोर्ट

samacharprahari

28886 करोड़ में डिजिटल सुनवाई को बढ़ावा

samacharprahari

Loksabha Election: सरकारी वसूली, मंहगाई, खराब सड़कें और मुंबई की जर्जर हालत पर कांग्रेस का पोस्टर वॉर

Prem Chand