ताज़ा खबर
Otherक्राइमबिज़नेसराज्य

हीरो के चेयरमैन पर ईडी का बड़ा ऐक्शन, जब्त की 25 करोड़ की संपत्ति

Share

प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डरिंग एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

डिजिटल न्यूज डेस्क, मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पर शिकंजा और कस दिया है। ईडी ने हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के सीएमडी और चेयरमैन पवन कांत मुंजाल की दिल्ली में स्थित करीब 24.95 करोड़ रुपये की तीन अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डरिंग एक्ट, 2002 के तहत की गई है। ईडी के इस एक्शन के बाद हीरो मोटोकार्प के शेयरों में गिरावट शुरू हो गई। शुक्रवार को इसके शेयर 1.92 पर्सेंट की गिरावट के साथ 3,115.80 पर कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को 3,173.90 अंक पर क्लोज हुए थे।

ईडी ने एक प्रेस रिलीज जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि विदेशी मुद्रा बाहर ले जाने के लिए हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन मुंजाल और अन्य के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 135 के तहत राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) द्वारा दायर अभियोजन के आधार पर जांच शुरू की गई थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि लगभग 54 करोड़ रुपये का विदेशी मुद्रा अवैध रूप से भारत से बाहर ले जाया गया। ईडी की जांच से पता चला कि मुंजाल ने अन्य व्यक्तियों के नाम पर विदेशी मुद्रा जारी कराई और उसके बाद उसका उपयोग विदेश में अपने निजी खर्च के लिए किया।

ईडी ने एक अगस्त 2023 को छापा मारा था। इस छापेमारी में डिजिटल एविडेंस और अन्य आपत्तिजनक साक्ष्यों के साथ 25 करोड़ रुपये की कीमती चीजें जब्त की गई थीं। जब्ती और कुर्की का कुल मूल्य लगभग लगभग 50 करोड़ रुपये थी। इस मामले में अभी ईडी की जांच जारी है।


Share

Related posts

500 वर्ग फुट फ्लैट का टैक्स माफ, हेल्थ पर बीएमसी का फोकस

samacharprahari

ट्रंप-शी वार्ता में ताइवान पर दबाव, 1982 समझौते का हवाला देकर हथियार बिक्री रोकने की मांग करेगा चीन

samacharprahari

जीएसटी पूरी तरह से फेल कर प्रणाली साबित हुई हैः कैट

samacharprahari

गांजा बिक्री मामले में अमेजॉन को आरोपी बनाने वाले एसपी का तबादला

samacharprahari

बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त से ED ने की पूछताछ

samacharprahari

परमबीर सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी

Aditya Kumar