ताज़ा खबर
OtherPoliticsताज़ा खबरभारतराज्य

हिंसक झड़प के बाद असम-मिजोरम सीमा पर तनाव

Share

आइजोल। असम और मिजोरम के लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प में कई लोगों के घायल होने के बाद दोनों राज्यों की सीमा पर तनाव की स्थिति बन गई है। आइजोल में एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब इलाके में स्थिति नियंत्रण में है। मिजोरम के कोलासिब और असम के कछार जिले में हिंसक झड़प हुई थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मिजोरम सरकार ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में भारतीय रिजर्व वाहिनी को तैनात किया है। यह इलाके मिजोरम के वैरेंगते गांव के पास और असम के लैलापुर अंतर्गत आते हैं। मिजोरम के कोलासिब जिले का वैरेंगते गांव राज्य का उत्तरी हिस्सा है। राष्ट्रीय राजमार्ग-306 असम को इस राज्य से जोड़ता है। असम के कछार जिले का लैलापुर इसका सबसे करीबी गांव है।

कोलासिब जिले के पुलिस उपायुक्त एच. लल्थलंगलियाना ने कहा कि शनिवार शाम को लाठी-डंडे से लैस असम के कुछ लोगों ने सीमावर्ती गांव के बाहरी क्षेत्र में स्थित ऑटो रिक्शा स्टैंड के पास कथित तौर पर एक समूह पर पथराव किया, जिसके बाद वैरेंगते गांव के निवासी भारी संख्या में एकत्र हो गए।


Share

Related posts

पूर्वांचल के 80 हजार आयकरदाता ले रहे राशन

Prem Chand

हमारी सरकार बनेगी किसानों की आवाज़: राहुल गांधी

Prem Chand

‘निचली अदालत फिलहाल ना लें कोई एक्शन, सर्वे रिपोर्ट रहेगी सील’

samacharprahari

बिग बुल राकेश झुनझुनवाला का निधन

samacharprahari

पर्सनल टैक्स में इजाफा, कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती, ये सरकार की माया

samacharprahari

राज्य की राजनीति में फिर सक्रिय होंगे नितिन गडकरी

Prem Chand