ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरदुनियाभारत

हवाला रैकेट में गिरफ्तार चीनी नागरिक चार्ली पेंग जुटा रहा था दलाई लामा की जानकारी: सूत्र

Share

  • नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार चीनी नागरिक चार्ली पेंग को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जांच एजेंसियों को पता चला है कि चार्ली पेंग दिल्ली में कुछ तिब्बती भिझुओं के संपर्क में था। उसने दलाई लामा और उनके सहयोगियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के लिए उन्हें कथित रूप से रिश्वत भी दी थी।

वी चैट से करता था संपर्क
आयकर विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दिल्ली स्थित मजनू का टीला के पास रहने वाले कुछ लोगों को 2 लाख से 3 लाख के बीच रिश्वत दी गई है। सूत्रों के मुताबिक फिलहाल उन लोगों की पहचान की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि चार्ली पेंग इस काम में लोगों से चीनी ऐप वी चैट के जरिये संपर्क करता था। मजनू का टीला में बौद्ध धर्मावलंबियों की बड़ी आबादी रहती है, इसलिए यह शक पुख्ता नजर आ रहा है कि चार्ली पेंग ने दलाई लामा की जानकारी जुटाने के लिए लोगों से संपर्क किया था।

किए अहम खुलासे
सूत्रों का यह भी कहना है कि चार्ली पेंग उर्फ लुओ सांग ने पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे किए हैं। पेंग ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि वह साल 2014 में पहली बार भारत आया था। भारत आने के बाद उसने दिल्ली में नूडल्स का कारोबार शुरू किया। नूडल्स के कारोबार के जरिए वह आगे बढ़ा और हवाला रैकेट तक जा पहुंचा।

दो साल पहले गिरफ्तारी
पेंग को साल 2018 में पहली बार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था। हालांकि कुछ दिनों बाद ही पेंग पुलिस की गिरफ्त से छूट गया। पूछताछ में पेंग ने बताया कि वह साल 2009 में 6 तिब्बतियों के साथ पैदल ही नेपाल गया था। साल 2009 से साल 2014 तक वह काठमांडू के पास गेलुग मठ में रहा। काठमांडू में पेंग ने औषधि और जड़ी-बूटियों का काम शुरू किया था। इसी दौरान उसे कुछ लोगों ने कारोबार के सिलसिले में भारत जाने का सजेशन दिया। इसके बाद पेंग काठमांडू से दिल्ली आ गया और मजनू का टीला के पास बसे इलाके पंजाबी बस्ती में रहा। नेपाल मठ और वहां के दस्तावेजों के आधार पर उसने तिब्बती आई कार्ड हासिल कर लिया था।


Share

Related posts

एनसीबी टीम पर ड्रग्स माफिया ने किया हमला

Prem Chand

डेढ़ साल से जेल में बंद बांग्लादेशी महिला को HC ने दी जमानत

samacharprahari

भाजपा के सारे आरोप खोखले, 10 साल का ‘भ्रष्टाचार विरोधी’ ढोंग बेनकाब

samacharprahari

ईरान पर अमेरिकी हमले अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन : रूस

Prem Chand

मॉडल तान‍िया सिंह ने किया सुसाइड, ‘आख‍िरी कॉल’ बनी वजह

samacharprahari

नीति आयोग ने की मुंबई मॉडल की तारीफ

Prem Chand