ताज़ा खबर
OtherTop 10ताज़ा खबरबिज़नेस

सैट ने एनएसई पर छह करोड़ रुपये के जुर्माने के सेबी के आदेश पर रोक लगाई

Share

मुंबई। प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लगाये गये छह करोड़ रुपये के जुर्माने पर रोक लगा दी है। बाजार नियामक सेबी ने एनएसई पर यह यह जुर्माना शेयर बाजार कारोबार से अलग दूसरी कंपनियों में कथित रूप से निवेश किये जाने को लेकर लगाया था।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अक्टूबर में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर छह करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। यह जुर्माना शेयर बाजार से असंबद्ध छह कंपनियों में कथित निवेश को लेकर लगाया गया था। कैम्स और पावर एक्सचेंज इंडिया लि. (पीएक्सआईएल), एनएसईआईटी लि., एनएसडीएल ई-गवर्नेन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लि. (एनईआईएल), मार्केट सिम्पलिफाइड इंडिया लि. (एमएसआईएल) और रिसिवेबल्स एक्सचेंज ऑफ इंडिया लि. (आरएक्सआईएल) में निवेश किया गया था।
सेबी ने कहा था कि एनएसई का सीधे या अपनी पूर्ण अनुषंगी इकाई एनएसआईसीएल के जरिये इन कंपनियों में निवेश शेयर बाजार की उसकी गतिविधियों से संबद्ध नहीं है और उसने नियामक से इस बारे में कोई मंजूरी नहीं ली थी। एनएसई ने प्रतिभूति अनुबंध (नियमन) (शेयर बाजार और समाधोशन निगम) (एसईसीसी नियमन) नियमों का भी उल्लंघन किया है। एनएसई ने सेबी के इस आदेश को अपीलीय न्यायाधिकरण में चुनौती दी थी। न्यायाधिकरण ने 11 दिसंबर को पारित आदेश में एनएसई पर सेबी द्वारा लगाये गये जुर्माने पर रोक लगा दी। मामले पर अंतिम सुनवाई 29 जनवरी, 2021 को होगी।


Share

Related posts

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने मुंबई में की छापेमारी

samacharprahari

बजट में’ लाडली बहना’ का वादा पूरा करने को तैयार नहीं ‘दादा’

Prem Chand

हिंसक झड़प के बाद असम-मिजोरम सीमा पर तनाव

Prem Chand

हनीवेल 10 ऑक्सीजन संयंत्र लगाएगा, महाराष्ट्र में लगेंगे 4 संयंत्र

Prem Chand

महाराष्ट्र में बैलेट पेपर से होंगे चुनाव!

Girish Chandra

राहुल के खिलाफ सुनियोजित अभियान को शह दे रहे हैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री: प्रियंका गांधी

Prem Chand